फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से दो दिन पहले डिप्रेशन में चली गई थीं शिल्पा शिंदे, अब इस राजनीति पार्टी का थामा 'हाथ'

Tue, 05 Feb 2019 07:30 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 05 Feb 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shinde joins congress everything about shilpa shinde love life
shilpa shinde

टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' फेम शिल्पा शिंदे अपने इस शो से हर घर में इतनी ज्यादा मशूहर हो गईं कि आज भी लोग उन्हें इस किरदार में देखना चाहते हैं। टीवी की दुनिया से शिल्पा अब राजनीति की ओर रुख कर लिया है। उन्होंने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शिल्पा का यह फैसला उनके फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला था।



पिछले काफी समय से विवादों के चलते शिल्पा टीवी की दुनिया से दूर थीं। शिल्पा की प्रोफेशनल लाइफ की तरह लव लाइफ भी खास अच्छी नहीं रही। 40 साल की शिल्पा का नाम इंडस्ट्री में तीन लोगों के साथ जुड़ा, लेकिन किसी के साथ भी उनका रिश्ता नहीं चल पाया। आइए जानते हैं शिल्पा के रिलेशनशिप्स के बारे में...

Shilpa Shinde joins congress everything about shilpa shinde love life
shilpa shinde

सबसे पहले शिल्पा का नाम राहिल आजम के साथ जुड़ा। राहिल और शिल्पा ने सबसे पहले सीरियल 'भाभी' (2002-2008)  में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों सीरियल 'हातिम' (2003) में भी नजर आए थे। हालांकि दोनों लंबे समय तक साथ नहीं रहे और आपसी सहमति से अलग हो गए थे।

Shilpa Shinde joins congress everything about shilpa shinde love life
Romit And Shilpa

इसके बाद सीरियल मायका (2007-2009) में शिल्पा की मुलाकात रोमित राज से हुई। रोमित उम्र में उनसे तीन साल छोटे थे। दोनों में प्यार हुआ और फिर 2009 में दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने 29 नवंबर 2009 को गोवा में शादी करने का फैसला किया था, लेकिन यह शादी नहीं हुई। शादी से दो दिन पहले ही शिल्पा ने शादी न करने का फैसला किया। इसके बाद दोनों अलग हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shinde joins congress everything about shilpa shinde love life
Shilpa Shinde

रोमित संग शिल्पा की शादी को लेकर उनकी मां ने एक लीडिंग वेबसाइट से बात करते हुए बताया था- 'रोमित ने प्रपोज किया और मेरी बेटी ने इस वजह से उसका प्रपोजल स्वीकार कर लिया क्योंकि वह अच्छा लड़का था। दोनों ने शादी करने का फैसला कर किया। हालांकि, कुछ समय बाद ऐसा लगा कि उनके विचार मेल नहीं खाते। यहां तक कि दोनों परिवारों की सोच भी अलग थी।'

विज्ञापन
Shilpa Shinde joins congress everything about shilpa shinde love life
Shilpa Shinde

शिल्पा की मां ने आगे कहा- 'जाहिर सी बात है कि लम्बे रिश्ते के लिए ऐसी स्थिति से समझौता करना सही नहीं था। इस वजह से मेरी बेटी ने शादी का फैसला वापस ले लिया। उसे लगा कि आगे चलकर तलाक लेने से अच्छा पहले ही अलग हो जाना है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed