पार्टनर के साथ रिश्ता डालता है आपकी सेहत पर असर
अवसाद
दिन प्रतिदिन लोगों की रिश्ते के प्रति सहनशीलता खत्म होती जा रही है। हर व्यक्ति सिर्फ अपने आप को सही ठहराने की होड़ में लगा हुआ हो । एक रिश्ते में भी कई बार ऐसा होता है कि हम अपनी बातों को सर्वपरि रखते हैं और अपने पार्टनर की बातों का नहीं समझते हैं। ऐसे में जब वह रिश्ता टूट जाता है या फिर अपनी मंजिल तक पहुंच नहीं पाता है। इस स्थिति में अक्सर लोग अवसाद के शिकार हो जाते हैं।
कई बार रिश्तों में कड़वाहट के चलते लोग शराब को अपना साथी बना लेते हैं। उन्हें लगता है कि शराब उनकी सारी समस्याओं को दूर कर देगा। हालांकि शराब सिर्फ कुछ समय के लिए इसांन के मस्तिष्क को वर्तमान से बदल देता है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं होता है कि शराब पीने से आपकी परेशानी खत्म हो जाएगी। कई बार लोग नाराज़गी को दूर करने के लिए भी शराब पीते हैं।शराब पीने से हमारा स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। यही नहीं शराब के सेवन से लीवर भी खराब होता है।
रिश्ते में अनबन होना या फिर रिश्ते में कुछ सही नहीं होना आपको तनाव की स्थिति में डाल देता है। अगर आपके रिश्ते में किसी तरह का तनाव है , तो यह हार्ट अटैक की आंशका को बढ़ाता है। रिश्ते में तनाव रहने से आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं।
खानपान का असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। हमारी सोच भी हमारे खानपान की आदतों को प्रभावित करती है। ऐसे ही रिश्तों में तनाव के कारण हमारे शरीर से स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होने लगते हैं। जिसके कारण दिल की धड़कने तेज होने लगती हैं और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।