{"_id":"5d89c92f8ebc3e93a8446579","slug":"how-to-end-your-long-distance-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते हैं 75 % स्टूडेंट्स, ऐसे खत्म करें रिश्ता","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते हैं 75 % स्टूडेंट्स, ऐसे खत्म करें रिश्ता
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
relationship
- फोटो : pixa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं और इसे खत्म करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अपने पार्टनर से बातचीत करनी होगी। दरअसल, युवा कई बार लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को खत्म नहीं कर पाते हैं और इसकी वजह से वो उलझन में रहते हैं। रिश्ता खत्म करना भी चाहते हैं और खत्म भी नहीं कर पाते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप युवाओं में कोई असामान्य चीज नहीं है। साल 2005 में हुए एक शोध में बताया गया था कि 75 फीसदी से ज्यादा कॉलेज स्टूडेंट्स किसी न किसी वक्त लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते हैं। इस शोध में बताया गया था कि 35 फीसदी स्टूडेंट्स अपने जीवन में एक बार जरूर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते हैं।
2 of 4
relationship
- फोटो : pixa
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की वजह पढ़ाई और रोजगार कुछ भी हो सकता है। कई बार युवा करियर बनाने के चलते लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते हैं और ऐसे में खत्म करना चाहते हुए भी उसे खत्म नहीं कर पाते हैं। कई लोगों का मानना है कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की वजह से आपस में प्यार बढ़ता है जबकि कई लोग मानते हैं कि इसकी वजह से एक-दूसरे के प्रति प्रेम और आकर्षण में कमी आ जाती है। डॉक्टर वेलिजॉस कहते हैं कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में अगर कोई दिक्कत आ रही है तो इसका हल सिर्फ बातचीत से ही निकलेगा।
3 of 4
relationship
- फोटो : pixa
अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को खत्म भी करना चाहते हैं तो बातचीत ही वो माध्यम है जो आपको इस दिशा में आगे बढ़ाएगा। अगर आपका लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप ऐसा है कि आपके बीच महीनों बातचीत नहीं होती है और सालों से मुलाकात नहीं है तो आपके रिश्ते में समस्याएं ज्यादा खड़ी हो सकती हैं। क्योंकि किसी भी रिश्ते में बातचीत और मिलना-जुलना जरूरी है। ज्यादातर वो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप ब्रेकअप में तब्दील होते हैं जहां बातचीत होना और मिलना-जुलना बंद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
relationship
- फोटो : pixa
रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि अगर आपके लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में एक तरफा भावनाएं समाहित हैं तो आपको ऐसे रिश्ते को खत्म कर देना चाहिए। ऐसे में बातचीत ही वो जरिए है जिससे आप बिना एक-दूसरे को धोखा दिए और भावनाओं को आहत किए अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को खत्म कर सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।