Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand property registration fee increased urban areas surcharge 2026

झारखंड: जमीन-मकान की रजिस्ट्री कराना हुआ महंगा, अब 7% की जगह देने होंगे 7.7% शुल्क

Fri, 27 Nov 2026 01:32 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 27 Nov 2026 01:32 PM IST
सार

झारखंड के शहरी क्षेत्रों में जमीन, मकान और फ्लैट की रजिस्ट्री महंगी हो गई है। नई नियमावली के तहत स्टांप और निबंधन शुल्क की कुल राशि पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त अधिभार लगेगा। इससे प्रभावी शुल्क 7 से बढ़कर 7.7 प्रतिशत हो जाएगा।

विज्ञापन
jharkhand property registration fee increased urban areas surcharge 2026
हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के शहरी क्षेत्रों में जमीन, मकान और फ्लैट की रजिस्ट्री कराना अब महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने संपत्ति के हस्तांतरण पर लगने वाले स्टांप शुल्क और निबंधन शुल्क की कुल राशि पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त अधिभार लगाने का फैसला किया है। इसके लागू होने से रजिस्ट्री पर प्रभावी शुल्क सात प्रतिशत से बढ़कर 7.7 प्रतिशत हो गया है। यानी अब खरीदारों को हर एक लाख रुपये की रजिस्ट्री पर 700 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।

विज्ञापन

नगर विकास एवं आवास विभाग ने झारखंड नगरपालिका भूमि या भवन स्थानांतरण अधिभार नियमावली-2026 अधिसूचित कर दी है। नई व्यवस्था राज्य के सभी शहरी निकायों में लागू होगी।

विज्ञापन

सभी नगर निगम और नगर निकायों में लागू होगा नियम

नई नियमावली के दायरे में राज्य के सभी नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत और अधिसूचित औद्योगिक नगरी क्षेत्र आएंगे। हालांकि, सरकार ने संपत्ति के बाजार मूल्य पर सीधे 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाया है। यह अधिभार मौजूदा स्टांप शुल्क और निबंधन शुल्क की कुल राशि पर लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान व्यवस्था में संपत्ति की रजिस्ट्री पर चार प्रतिशत स्टांप शुल्क और तीन प्रतिशत निबंधन शुल्क यानी कुल सात प्रतिशत शुल्क देना होता है। अब इस सात प्रतिशत राशि पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त अधिभार जुड़ने से प्रभावी शुल्क 7.7 प्रतिशत हो जाएगा।

पांच लाख से एक करोड़ तक की संपत्ति पर कितना बढ़ेगा खर्च?

नई व्यवस्था का सीधा असर संपत्ति की कीमत के अनुपात में खरीदारों की जेब पर पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर पांच लाख रुपये की संपत्ति की रजिस्ट्री पर पहले 35 हजार रुपये शुल्क देना पड़ता था। अब इसमें 3,500 रुपये अतिरिक्त जुड़ेंगे।

इसी तरह 10 लाख रुपये की संपत्ति पर सात हजार रुपये, 20 लाख रुपये पर 14 हजार रुपये, 50 लाख रुपये पर 35 हजार रुपये और एक करोड़ रुपये की संपत्ति की रजिस्ट्री पर 70 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।

ऑनलाइन होगी अधिभार की वसूली, रजिस्ट्री नहीं होने पर मिलेगी वापसी

अधिभार की गणना और वसूली की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसके लिए राज्य शहरी विकास अभिकरण भुगतान संग्रह की व्यवस्था तैयार करेगा। संबंधित नगर निकायों को इसके लिए अलग बैंक खाते खोलने होंगे। अधिभार की राशि सीधे संबंधित नगर निकाय या अधिसूचित औद्योगिक नगरी के खाते में जमा होगी।

इसकी वसूली की जिम्मेदारी निबंधन पदाधिकारियों को सौंपी गई है। नियमावली में राशि वापसी का भी प्रावधान किया गया है। यदि किसी कारण से संपत्ति का निबंधन नहीं हो पाता है, तो वसूला गया अधिभार वापस कर दिया जाएगा। वहीं, स्टांप शुल्क या निबंधन शुल्क में छूट मिलने की स्थिति में अधिभार भी स्वतः समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed