फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाहते हैं माता-पिता से बेहतर रिश्ता, तो कभी भूलकर भी न कहें ये चार बातें

Mon, 23 Aug 2021 09:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 23 Aug 2021 09:50 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips These four things should never be said to parents
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

एक बच्चे के आसपास उसके कई रिश्ते होते हैं, माता-पिता का रिश्ता, दादा-दादी, नाना-नानी चाचा-चाची, भाई-बहन और भी नाजाने कितने रिश्ते। लेकिन बात जब बच्चे को प्यार करने की आती है, तो उसे उसके माता-पिता से ज्यादा प्यार भला कौन कर सकता है? उनकी जिंदगी अपने बच्चे के आसपास बसती है और वे अपने बच्चों से सिर्फ प्यार और अच्छे व्यवहार की आशा रखते हैं। वे चाहते हैं कि उनके बच्चे उनका सम्मान करें, उनके द्वारा दिए गए अच्छे संस्कारों का पालन करें आदि। लेकिन जैसे-जैसे समय बदला है, वैसे-वैसे आजकल के बच्चों में काफी फर्क देखे जा रहे हैं। दरअसल, आजकल के बच्चे जाने-अनजाने अपने माता-पिता को कुछ ऐसी बातें बोल देते हैं, जिन्हें आपको कभी भूलकर भी उन्हें नहीं बोलनी चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता आपके माता-पिता से अच्छा रहे, तो कुछ ऐसी बातें हैं, जिन्हें आपको उन्हें नहीं बोलना चाहिए। तो चलिए जानते है इनके बारे में।

Relationship tips These four things should never be said to parents
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

आपने हमारे लिए किया ही क्या है

  • माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी राह पर लाने के लिए कई बार डांटते भी हैं, लेकिन आजकल के बच्चों को ये बात पसंद नहीं आती है और ऐसे में कभी गुस्से में बच्चों के मुंह से ये निकल जाता है कि आपने हमारे लिए किया ही क्या है। लेकिन आपको समझना चाहिए कि आपको जन्म देने के बाद पढ़ाया, अच्छा खानपान, अच्छे संस्कार, मतलब आपके लिए सबकुछ किया और अगर ऐसे में आप अपने माता-पिता से ये बात कहते हैं तो उन्हें काफी दुख पहुंच सकता है।
Relationship tips These four things should never be said to parents
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

काश आपने हमारे लिए ये किया होता

  • आजकल के बच्चे अपने माता-पिता के कामों को दूसरे के पैरेंट्स के कामों से जोड़ते हैं। जैसे- अगर पड़ोस में किसी के पास सबकुछ है, पैसे की कमी नहीं है, अच्छा बिजनेस है आदि। लेकिन आपके पास इन चीजों की कमी है, तो आपको कभी गलती से भी पड़ोसियों को या किसी और से अपने माता-पिता की तुलना करते हुए ये नहीं कहना चाहिए कि काश आपने हमारे लिए ये किया होता। इस बात से आपके पैरेंट्स को बुरा लग सकता है और आपके रिश्ते में खटास तक आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips These four things should never be said to parents
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

आप नहीं समझ पाएंगे

  • आजकल के बच्चे कई बातों को लेकर अपने माता-पिता को ये कहते हुए नजर आते हैं कि आप दोनों नहीं समझ पाएंगे। आजकल की बातें आपकी समझ में कहां आएंगी आदि। लेकिन आपको ये नहीं भूलना चाहिए कि आपके माता-पिता ने दुनिया देखी है और हो सकता है कि आपके माता-पिता को आपकी इस बात का बुरा लग जाए।
विज्ञापन
Relationship tips These four things should never be said to parents
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

आपकी नजर तो मेरे पैसों पर है

  • जब बच्चा बढ़ा होकर, अच्छी शिक्षा लेकर नौकरी करने लगता है तो उसके पास पैसे आने लगते हैं। ऐसे में कई बच्चे अपने घर पर माता-पिता को पैसे देने की जगह पर उन्हें खुद पर खर्च करना पसंद करते हैं। वहीं, जब माता-पिता कभी उनसे उनकी सैलरी कितनी है, उन्हें सैलरी कब मिलती है जैसे सवाल पूछते हैं, तो उन्हें लगता है कि माता-पिता उनसे पैसे मांगने वाले हैं। ऐसे में कई बार बच्चे ये बोल देते हैं कि आपकी नजर मेरे पैसों पर है। लेकिन ऐसा कभी भूलकर भी नहीं बोलना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed