एक लड़का-लड़की जब रिलेशनशिप में होते हैं, तो वे काफी खुश होते हैं। वहीं, शुरुआत में तो ये प्यार का रिश्ता काफी अच्छे से चलता है। दोनों पार्टनर एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं, एक-दूसरे से प्यार करते हैं, एक-दूसरे की चिंता करते हैं, एक-दूसरे की हर छोटी-बड़ी बात का खास ख्याल रखते हैं आदि। इसी तरह ये रिश्ता बड़े ही प्यार के साथ आगे बढ़ता रहता है। लेकिन कई बार पार्टनर्स से जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिनकी वजह से कपल का ब्रेकअप तक हो जाता है। लेकिन पार्टनर को इस तरह की गलतियों का एहसास नहीं होता है, क्योंकि वो कभी इन पर ध्यान नहीं दे पाते। वहीं, जब रिश्ता ब्रेकअप तक पहुंच जाता है, तब जाकर पार्टनर्स को अपनी गलतियां नजर आती हैं। तो चलिए आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताते हैं, जिनकी वजह से ब्रेकअप तक हो जाता है।
{"_id":"60e7d05f1ccc25099f0ced6a","slug":"relationship-tips-these-are-the-four-reasons-for-the-breakup-in-the-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भूलकर भी कपल को नहीं करनी चाहिए ये 4 गलतियां, नहीं तो हो सकता है ब्रेकअप","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
भूलकर भी कपल को नहीं करनी चाहिए ये 4 गलतियां, नहीं तो हो सकता है ब्रेकअप
Fri, 09 Jul 2021 10:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
प्राइवेसी में दखल देना
- आप भले ही कपल हैं और रिलेशनशिप के रिश्ते में बंधे हैं, लेकिन प्राइवेसी तो हर किसी की होती है। कोई नहीं चाहता कि कोई भी यहां तक कि उसका पार्टनर भी उसकी प्राइवेसी में दखल दे। आपको अपने पार्टनर की पर्सनल बातों को नहीं पूछना चाहिए, उसकी पर्सनल चीजों के बारे में जानने की कोशिश नहीं करनी चाहिए आदि।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
शक करना
- शक एक ऐसी चीज है, जो हर रिश्ते को खत्म कर देती है। हमें अपने पार्टनर पर बेवजह शक करने से बचना चाहिए, नहीं तो इसकी वजह से कई अच्छे-अच्छे रिश्ते तक टूट जाते हैं। आपका पार्टनर कहां जा रहा है, किससे मिल रहा है, उसका फोन चेक करना, मैसेज पढ़ना आदि। ये सभी चीजें शक करने में आती हैं, और आपको इन चीजों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : pixabay
पैसों पर नजर रखना
- कई लोगों की आदत होती है कि वे अपने पार्टनर के पैसों पर पैनी नजर बनाए रखते हैं। अगर आपका पार्टनर आपको अपनी सैलरी, पॉकेट मनी या फिर बचे हुए पैसे के बारे में कुछ नहीं बताना चाहता, तो फिर आपको उसके पैसों पर नजर नहीं लगानी चाहिए और न ही उससे इस बारे में पूछना चाहिए। पैसों की वजह से भी कई बार ज्यादातर रिश्ते टूट जाते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
गुस्सा करना
- गुस्सा करना किसी भी समस्या का हल नहीं होता है। कई बार लोग अपने दफ्तर का गुस्सा या कहीं और का गुस्सा अपने पार्टनर पर निकाल देते हैं, जिसकी वजह से आपके पार्टनर आपसे नाराज हो सकते हैं और जब ये चीजें रोज होने लगती हैं तो इस नाराजगी का बुरा असर आपके रिलेशनशिप पर पड़ सकता है। इसलिए गुस्से के समय अपने पार्टनर से बात नहीं करना बेहतर विकल्प है।