Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel-gadi-eisenkot-invites-likud-coalition-talks-government-deadlock-netanyahu

इस्राइल: गठबंधन सरकार बनाने की कवायद तेज, आइजेनकोट और लिकुड के बीच आज से चर्चा; क्या करेंगे नेतन्याहू?

Sun, 22 Nov 2026 04:43 AM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, तेल अवीव
एएनआई, तेल अवीव Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 22 Nov 2026 04:43 AM IST
सार

इस्राइल में नई गठबंधन सरकार के गठन को लेकर जारी गतिरोध दूर करने के लिए यशर पार्टी के प्रमुख गादी आइजेनकोट ने लिकुड को बातचीत का न्योता दिया है। दोनों दलों के बीच रविवार से गहन चर्चा शुरू होगी। इससे पहले हुई बातचीत में कोई प्रगति नहीं हुई थी।

विज्ञापन
israel-gadi-eisenkot-invites-likud-coalition-talks-government-deadlock-netanyahu
आइजेनकोट ने लिकुड पार्टी को फिर से बातचीत के लिए बुलाया - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

इस्राइल में नई गठबंधन सरकार के गठन को लेकर जारी राजनीतिक गतिरोध दूर करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। यशर पार्टी के प्रमुख गादी आइजेनकोट ने अपनी पार्टी की बातचीत करने वाली टीम को लिकुड के प्रतिनिधियों के साथ गहन चर्चा शुरू करने का निर्देश दिया है। दोनों पक्षों के बीच पहली बैठक रविवार को होगी।
विज्ञापन


द टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के मुताबिक, यशर पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि यह अधिकतम संभव समर्थन वाली सरकार बनाने की गंभीर कोशिश है। पार्टी ने कहा कि गतिरोध खत्म करने के लिए बातचीत के सभी रास्ते तलाशे जाएंगे और नए कदम उठाए जाएंगे। इससे पहले दोनों दलों के बीच पिछले रविवार को बातचीत का पहला दौर हुआ था, लेकिन कोई ठोस प्रगति नहीं हुई। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर एकता सरकार बनाने की इच्छा नहीं दिखाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


आईजेनकोट के साथ गठबंधन में कहां फंसा पेंच?
लिकुड ने आइजेनकोट के गठबंधन से अपनी विधायी योजनाओं को रोकने और अरब दलों के साथ सहयोग खत्म करने की मांग की है। वहीं, आइजेनकोट ने बेंजामिन नेतन्याहू के साथ प्रधानमंत्री पद साझा करने की व्यवस्था से इनकार किया है। उनका कहना है कि लिकुड के साथ बनने वाली किसी भी एकता सरकार में प्रधानमंत्री वही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेमोक्रेट्स पार्टी के प्रमुख यायर गोलान ने कहा है कि वह अति-रूढ़िवादी यहूदी दलों को शामिल करने वाली गठबंधन सरकार के गठन का विरोध नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने ऐसी किसी सरकार में शामिल होने से इनकार किया है, जिसे उन्होंने दिखावटी एकता सरकार बताया। गोलान के मुताबिक, ऐसी सरकार के जरिए नेतन्याहू को सत्ता में बनाए रखने की कोशिश स्वीकार नहीं होगी।

आइजेनकोट को सरकार बनाने की जिम्मेदारी
इस्राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने आठ नवंबर को औपचारिक रूप से गादी आइजेनकोट को अगली सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्हें इसके लिए शुरुआती 28 दिन का समय दिया गया है। जरूरत पड़ने पर इसमें 14 दिन की अतिरिक्त अवधि भी मिल सकती है। इस्राइल की 120 सदस्यीय संसद नेसेट में सरकार बनाने के लिए कम से कम 61 सांसदों का समर्थन जरूरी है। 27 अक्टूबर को हुए चुनाव में किसी भी गठबंधन को यह बहुमत नहीं मिला।

चुनाव में नेतन्याहू के दक्षिणपंथी और अति-रूढ़िवादी दलों के गठबंधन को 53 सीटें मिलीं। इसमें लिकुड को 27, ओत्जमा येहुदित को सात, यूनाइटेड टोरा जूडिज्म को सात, शास को छह और रिलीजियस जियोनिज्म-जहोत को छह सीटें मिलीं। वहीं, आइजेनकोट के चार दलों वाले जियोनिस्ट गठबंधन को कुल 48 सीटें मिलीं। इसमें यशर को 21, बियाचद को 12, डेमोक्रेट्स को आठ और यिसरायल बेतेनु को सात सीटें मिलीं।


अरब दलों के समर्थन पर भी असमंजस
दो अरब बहुल दलों ज्वाइंट लिस्ट और राम ने संसद अध्यक्ष पद के चुनाव में कहाना का समर्थन किया था। इस मतदान में उन्हें कुल 66-52 से जीत मिली थी। ज्वाइंट लिस्ट के पास 11 और राम के पास आठ सीटें हैं। हालांकि, आइजेनकोट के गठबंधन के प्रमुख नेताओं ने इन दलों के साथ औपचारिक गठबंधन करने से इनकार किया है। ऐसे में सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत जुटाने के दूसरे विकल्प तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed