जब भी कोई कपल शादी के पवित्र बंधन में बंधता है, तो वो कई सपने देखता है। एक अच्छा परिवार, एक अच्छा रिश्ता, खुशनुमा माहौल, पार्टनर्स के आपस में अच्छे रिश्ते और चारों तरफ प्यार ही प्यार। लेकिन क्या ये सपने सभी के सच हो पाते हैं? शायद नहीं, क्योंकि पति-पत्नी का रिश्ता एक कच्ची डोर से बंधा होता है, जो पल भर में टूट सकता है। लेकिन अगर आप चाहें तो इस रिश्ते को संभालकर पूरी जिंदगी काट सकते हैं। अब जहां प्यार होता है वहां खटपट तो होती रहती है, लेकिन अगर आपको अपने शादीशुदा रिश्ते को प्यार के साथ आगे बढ़ाना है तो इसके लिए आपको अपनी पत्नी को हमेशा खुश रखना पड़ेगा। पत्नी को खुश करने के वैसे तो काफी तरीके हैं, लेकिन ये तरीके काम करें इसकी कोई गांरटी नहीं। लेकिन आप घबराएं नहीं, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में जिनसे आप अपनी पत्नी को खुश कर सकते हैं।
{"_id":"60e530038ebc3ed65e785825","slug":"relationship-tips-these-are-four-ways-to-make-wife-happy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपके द्वारा किए गए ये 4 काम पत्नी को कर सकते हैं काफी खुश, रिश्ते में होगी प्यार की बरसात","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
आपके द्वारा किए गए ये 4 काम पत्नी को कर सकते हैं काफी खुश, रिश्ते में होगी प्यार की बरसात
Wed, 07 Jul 2021 10:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जन्मदिन, सालगिरह कभी न भूलें
- आपको अपनी पत्नी का कभी भी जन्मदिन और सालगिरह नहीं भूलनी चाहिए। अगर आप हर साल इसे याद रखते हैं और उन्हें समय पर इनकी शुभकामनाएं दे देते हैं, तो यकीनन आपकी पत्नी आपसे नाराज नहीं हो सकती। बल्कि वे आपसे हमेशा ही खुश रहेंगी और अपनी सहेलियों को भी बता पाएंगी कि आप उनके खास दिनों को हमेशा याद रखते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खास मौकों पर खास उपहार
- अब जब आप अपनी पत्नी के इन खास दिनों जन्मदिन और सालगिरह को याद रखते हैं, तो आपको उन्हें उपहार भी देने चाहिए। आप उन्हें उनकी जरूरत के हिसाब से, उनकी पसंद के हिसाब से कोई भी उपहार दे सकते हैं। यकीन मानिए उपहार पाकर आपकी पत्नी का आप पर प्यार दोगुना हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
शॉपिंग के लिए कभी न कहें न
- महिलाओं को वैसे तो कई चीजें पसंद होती हैं, लेकिन बात जब शॉपिंग की आती है तो वे इसे करना काफी पसंद करते हैं। महिलाओं की आदत होती है कि वे अपने लिए कपड़े और सजने-सरवने का नया-नया सामान खरीदे। ऐसे में अगर आप अपनी पत्नी को हमेशा खुश देखना चाहते हैं, और चाहते हैं कि आपके बीच प्यार बना रहे तो शॉपिंग के लिए मना न करें और उनके साथ जाएं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
मायके वालों की करें तारीफ
- जब आप पत्नी की तारीफ करते हैं, तो वे पक्का खुश होती हैं। लेकिन अगर आप उनके मायके वालों की तारीफ करते हैं, तो उनकी खुशी दोगुनी हो जाती है। इसलिए आप अपनी पत्नी की मां की, उनके पिता की, उनके भाई आदि की तारीफ कर सकते हैं। देखिएगा इससे वे काफी खुश होंगी।