देश में कोरोना काल होने की वजह से ज्यादातर राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है, जिसकी वजह से लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। इनमें बूढ़े-बुजुर्ग, बच्चे, कपल और युवा लोग शामिल हैं। घर में रहने की वजह से कई लोग काफी बोर भी हो रहे हैं, तो कई युवाओं का झुकाव ऑनलाइन डेटिंग की तरफ भी देखा जा रहा है। लेकिन ये ऑनलाइन डेटिंग कितनी सुरक्षित है? आखिर हमें ऑनलाइन डेटिंग करते समय किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए? शायद इस बारे में आपने कभी सोचा नहीं होगा, तो चलिए हम आपको इनके बारे में बताते हैं।
{"_id":"60a5e19b7293a22e00786ad3","slug":"relationship-tips-take-these-precautions-while-online-dating-in-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में कर रहे हैं ऑनलाइन डेटिंग, तो इन बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
लॉकडाउन में कर रहे हैं ऑनलाइन डेटिंग, तो इन बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी
Thu, 20 May 2021 09:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 20 May 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
online dating
- फोटो : social media
तस्वीरें शयेर करने से बचें
- जब हम किसी के साथ ऑनलाइल डेटिंग के माध्यम से जुड़ते हैं, तो इसके बाद हमारी उस शख्स से काफी बातचीत होने लगती है। हम नंबर एक-दूसरे को दे देते हैं और फिर बातों का सिलसिला निकल पड़ता है। लेकिन इस दौरान आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि बिना भरोसे के और सामने वाले शख्स को अच्छे से जाने बगैर आपको अपनी तस्वीरें शेयर नहीं करनी चाहिए। ये कदम आपको सोच समझकर ही उठाना चाहिए।
online dating
- फोटो : social media
निजी जानकारी का रखें ध्यान
- ऑनलाइन डेटिंग के समय आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आपको अपनी निजी जानकारी शेयर करने से पहले हजार बार सोच लेना चाहिए। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर आपकी निजी जानकारी किसी गलत हाथों में चली गई, तो इसका क्या गलत असर आप पर हो सकता है। लोग फेक आईडी बनाकर भी लोगों को ऑनलाइल डेटिंग के जरिए अपने जाल में फंसाते हैं। इसलिए इस दौरान आपको सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
मिलने की जगह के बारे में जरूर सोचें
- आप अगर किसी से ऑनलाइल डेटिंग कर रहे हैं, और इस दौरान आपकी बातें मिलने के बारे में होती है कि आप लॉकडाउन के बाद कहां मिलेंगे। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान देना है कि किसी के घर और एकांत जगह पर मिलने से बचना चाहिए। आप ऐसी जगह पर मिलें, जहां काफी लोग हों और आप अपने किसी दोस्त को भी साथ लेकर जा सकते हैं, जो दूर से आप पर नजर रख सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
वीडियो शेयर करते समय जरूर सोचें
- ऑनलाइन डेटिंग में देखा जाता है कि लोग थोड़ी सी बात के बाद ही अपने वीडियो शेयर कर देते हैं, लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि ऐसा करना उन पर भारी पड़ सकता है। बाजार में कई तरह के ऐसे सॉफ्टवेयर मौजूद हैं, जिनकी मदद से आपकी अच्छी वीडियो को भी गलत बनाया जा सकता है। इसलिए वीडियो शेयर करने से पहले सामने वाले इंसान के बारे में जरूर सोचें।