फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: रिश्ते में हंसी-मजाक भी बन सकता है विवाद की वजह, जानें किस हद तक करें तफरी

Fri, 06 Dec 2024 09:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 06 Dec 2024 09:14 AM IST
विज्ञापन
Relationship Tips: Joking Too Much in a Relationship Can Be Hurtful know how
relationship tips - फोटो : Adobe stock

दीपा श्रीवास्तव



पति-पत्नी के रिश्ते में हंसी-मजाक जरूरी है। यह संबंधों में मजबूती लाता है, लेकिन कहीं आप का या उनका यह मजाक तंज का रूप तो नहीं ले रहा?

नवीन और राधिका शादी के बाद से ही एक-दूसरे के हंसी-मजाक भरे व्यवहार के मुरीद थे। मगर शादी के दस साल बाद अब राधिका को नवीन का यह रवैया अच्छा नहीं लगता है। दरअसल, नवीन कई बार मजाकिया अंदाज में राधिका को ताने मार देता है, जो उसे पसंद नहीं आता और देखते-देखते दोनों के बीच बहस हो जाती है। नवीन और राधिका की तरह कहीं आपके रिश्ते में भी तो यह परेशानी नहीं आ रही?

मजाक के मायने

रिश्तों में हंसी-मजाक का बहुत महत्व है, क्योंकि इससे रिश्तों की दूरी कम होती है। मगर कई बार हंसी-मजाक गलतफहमी का कारण भी बन सकता है, खासकर तब, जब एक साथी भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर रहा हो। मजाक करना एक भाव है, जिसके कई मायने हैं। इसलिए किसी को अपमानित करना, किसी की बेबसी पर हंसी उड़ाना या किसी पर मनचाहा तंज करना कभी भी मुस्कुराहट की वजह नहीं बन सकता।

Relationship Tips: Joking Too Much in a Relationship Can Be Hurtful know how
relationship tips - फोटो : Adobe stock

वाद हो, विवाद नहीं

अक्सर हम अपने इर्द-गिर्द ऐसे लोगों को देखते हैं, जो अपनी बात को किसी भी तरह से कह देते हैं और जब सामने वाले को बुरा लगता है तो उसे मजाक का नाम दे देते हैं। हमेशा ध्यान रखें कि मजाक ऐसा हो, जिसमें बोलने और सुनने वाला, दोनों हंसें। ऐसा न हो कि सामने वाला आहत हो रहा हो। यह स्थिति रिश्तों में दरार लाती है और मजाक विवाद का कारण बन जाता है।

Relationship Tips: Joking Too Much in a Relationship Can Be Hurtful know how
relationship tips - फोटो : Adobe stock

पर्सनल अटैक नहीं

सोनाली की पुरानी सहेली टीना के घर में पार्टी थी। टीना का पति रोहन पार्टी में लेट आया। डिनर टेबल पर आते ही सोनाली ने कहा, “रोहन, तुम लेट हो।” इतने में टीना ने तपाक से कहा, “इनका तो रोज का है।” बात छोटी-सी थी, मगर दोनों की डिनर टेबल पर ही लड़ाई हो गई। टीना बोली, “मैंने मजाक किया था”, लेकिन रोहन को वह बेइज्जती लगी। पति-पत्नी का संबध थोड़ा हंसी-मजाक तो एक-दूसरे को समझने-समझाने का भी है। ऐसे में कई बातें पर्सनल अटैक की तरह लगती हैं, इसलिए आपको समय और जगह का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips: Joking Too Much in a Relationship Can Be Hurtful know how
Relationship Tips - फोटो : iStock

संवेदनशील मुद्दे

कभी-कभी मजाक ऐसी बातों पर होता है, जो व्यक्ति के लिए संवेदनशील या व्यक्तिगत होती हैं, जैसै कि माता-पिता, भाई-बहन या फिर कोई करीबी। ऐसे में एक बार के लिए सामने वाला आपकी बातों को मजाक में उड़ा सकता है, लेकिन बार-बार कहना विवाद उत्पन्न करता है, जिससे रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथी को ठेस पहुंचती है और यह नोक-झोंक लड़ाई का रूप ले सकती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

विज्ञापन
Relationship Tips: Joking Too Much in a Relationship Can Be Hurtful know how
Relationship - फोटो : istock

स्पष्ट और ईमानदार संवाद

मनोवैज्ञानिक सीमा रहमान कहती हैं, पति-पत्नी का संबध हंसी-मजाक, नोक-झोंक और एक-दूसरे को समझने-समझाने का है। मगर इस रिश्ते में अक्सर हम बहुत-सी बातें, जो मन में चल रही होती हैं, जिनको हम कह नहीं पाते है, उनको मजाक में बोल देते हैं। वहीं अगर सामने वाले को बुरा लग जाता है तो कह देते हैं, “अरे मैं तो मजाक कर रहा था या कर रही थी।” लेकिन किसी भी रिश्ते में संवाद जितना स्पष्ट और ईमानदारी भरा होगा, वह रिश्ता उतना ही बेहतर रहेगा। इसलिए जो बातें आपको परेशान करती हैं, उन पर स्पष्ट बातचीत कीजिए, लेकिन घुमा-फिराकर या हंसी-मजाक का परदा डालकर बात मत कीजिए। आप दोनों के इस प्यार भरे बंधन में हंसी-मजाक रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए होना चाहिए, बातों या भावनाओं पर पर्दा डालने के लिए नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed