फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: लव मैरिज के लिए माता-पिता को मनाना है तो ये तरीके अपनाएं

Wed, 04 Dec 2024 09:19 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 04 Dec 2024 09:19 AM IST
सार

अगर आप भी लव मैरिज के लिए अपने माता-पिता को मनाना चाहते हैं तो इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Relationship Tips how to convince your parents for love marriage
लव मैरिज के लिए माता-पिता को मनाना है तो ये तरीके अपनाएं - फोटो : istock
Relationship Tips: कुछ दिन पहले ही सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए। जैसे ही दोनों की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर चलीं तो उसके साथ ये खबर भी काफी उड़ रही थी कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा शादी से खुश नहीं हैं। कई मीडिया हाउस में ये खबरें भी चली थीं, कि वो इस शादी में शामिल नहीं होंगे। इन खबरों पर विराम लगाते हुए हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा को जहीर के घर पर देखा गया था।


 शत्रुघ्न सिन्हा के नाराज होने की अफवाह सिर्फ इसलिए उड़ी थी, क्योंकि सोनाक्षी और जहीर के धर्म अलग हैं। जिस तरह से फिल्मों में माता-पिता शादी के लिए तैयार हो जाते हैं ऐसा असल जिंदगी में नहीं होता। असल जिंदगी लव मैरिज कराने के लिए माता को मनाने में काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं। अगर आप भी लव मैरिज के लिए अपने माता-पिता को मनाना चाहते हैं तो इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। 
Relationship Tips how to convince your parents for love marriage
लव मैरिज के लिए माता-पिता को मनाना है तो ये तरीके अपनाएं - फोटो : istock
पहले से दें हिंट

कभी भी एकदम से अपने माता-पिता को अपने पार्टनर से न मिलाएं। पहले उनकी एक अच्छे दोस्त की तरह ही मुलाकात कराएं। जब वो आपके पार्टनर को पसंद करने लगें तो उन्हें अपने रिश्ते का धीरे-धीरे हिंट दें। 
Relationship Tips how to convince your parents for love marriage
लव मैरिज के लिए माता-पिता को मनाना है तो ये तरीके अपनाएं - फोटो : istock
भरोसे में लें

अपने रिश्ते के बारे में जब आप अपने माता-पिता को बता रहे हों, तो पहले उन्हें भरोसा दिलाएं कि आप अपनी पसंद के लड़के या लड़की के साथ खुश रहेंगे। अपनी पसंद के सही होने और अपने रिश्ते के मजबूत होने का उन्हें यकीन दिलाएं। अगर आप ऐसा करेंगे तो इससे वो आपकी पसंद पर भरोसा करेंगे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips how to convince your parents for love marriage
लव मैरिज के लिए माता-पिता को मनाना है तो ये तरीके अपनाएं - फोटो : istock
भाई-बहनों की लें मदद

अगर आपके छोटे या बड़े भाई-बहन हैं, तो माता पिता को मनाने में उनकी मदद लें। आपकी अनुपस्थिति में वो आपके माता-पिता को आपकी पसंद पर यकीन करने को कहेंगे। जब आपके अलावा कोई उन्हें शादी के लिए मनाएगा, तो इससे उन्हें आपकी पसंद पर जरूर यकीन होगा। 
विज्ञापन
Relationship Tips how to convince your parents for love marriage
लव मैरिज के लिए माता-पिता को मनाना है तो ये तरीके अपनाएं - फोटो : iStock

लव मैरिज के फायदे बताएं

अपने माता-पिता को लव मैरिज के फायदे बताएं। अगर आपके घर में या किसी दोस्त की लव मैरिज हुई है तो उसके बारे में अपने माता-पिता को बताएं। उन्हें बताएं कि लव मैरिज में जब पार्टनर एक-दूसरे को पहले से जानते हैं तो इस रिश्ते को जिंदगी भर निभाने में आसानी होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed