फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपकी ये चार गलतियां, आपके पार्टनर को कर सकती है आपसे हमेशा के लिए दूर

Fri, 20 Aug 2021 09:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 20 Aug 2021 09:30 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips Four reasons to break up a relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्यार के रिश्ते को निभाने की कुछ शर्ते होती हैं कुछ बातें होती हैं, जिनके हिसाब से ही इस रिश्ते को निभाया जा सकता है। अगर आप चाहते हैं कि पार्टनर संग आपका रिश्ता ठीक ढंग से चले और लंबा चले, तो आपको इस रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाना पड़ता है, पार्टनर की बातों को समझना पड़ता है, रिश्ते की बातों को जानकर इसे आगे लेकर जाना पड़ता है। माना पार्टनर के बीच जितना प्यार होता है, उतनी ही नोंक झोंक भी इसी रिश्ते में होती है, लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आप अपने पार्टनर से रिश्ता ही तोड़ बैठें। लेकिन कुछ लोगों के अंदर कुछ ऐसी आदतें होती हैं या यूं कहें कि वे कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनकी वजह से उनका पार्टनर उनसे हमेशा के लिए दूर तक हो सकता है। इसलिए आपको इन गलतियों को करने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Relationship tips Four reasons to break up a relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

शक करने की आदत

  • जो लोग अपने पार्टनर पर बेवजह शक करते हैं, उनके रिश्ते में अनबन शुरू हो जाती है जो आगे चलकर रिश्ते के अंत का कारण तक बन जाती है। पार्टनर पर बेवजह शक करके आप दोनों के बीच के विश्वास को खत्म कर देते हैं, जिसकी वजह से रिश्ता खराब होने लगता है। इसलिए इस आदत को सुधारना बेहतर विकल्प है।
Relationship tips Four reasons to break up a relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अपनी बातें थोपने की आदत

  • कई लोगों की आदत होती है कि वे हर किसी पर अपनी बातों को थोपते हैं, फिर चाहे वो उनके पार्टनर ही क्यों न हो। लेकिन आपको ये बात समझनी चाहिए कि बातें थोपने से भी पार्टनर परेशान होते हैं, जिसकी वजह से कई बार रिश्ते तक टूट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips Four reasons to break up a relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

झगड़ा करने की आदत

  • कई लोग किसी भी छोटी-छोटी बात को लेकर बैठ जाते हैं और फिर उसे इतना बड़ा बना देते हैं कि बात झगड़े तक पहुंच जाती है। ऐसे लोग अपने पार्टनर से घर पर तो झगड़ते ही हैं, बल्कि वे बाहर झगड़ने से भी पीछे नहीं हटते हैं। ऐसे में इसका बुरा असर उनके रिश्ते पर ही पड़ता है।
विज्ञापन
Relationship tips Four reasons to break up a relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सम्मान और प्यार न देने की आदत

  • हर पार्टनर चाहता है कि उसका साथी उसे वो सम्मान दे, जिसका वो अधिकारी है। पार्टनर उसे प्यार दे, उसके साथ समय बिताएं, उसके साथ बातें करें, उसकी परेशानियों को समझे, अपनी बातों को बताएं आदि। लेकिन कई लोग अपने काम में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि वे अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते, जिसके कारण भी कई बार रिश्ते बिखर जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed