फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्सर ये चार चीजें बन जाती हैं पति-पत्नी के बीच बड़े झगड़े की वजह, आज ही सुधारें ये आदतें

Wed, 18 Aug 2021 09:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 18 Aug 2021 09:41 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips Four reasons for quarrel between husband and wife
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

एक लड़का-लड़की जब शादी के बंधन में बंधते हैं, तो अपने आने वाले भविष्य को लेकर वे कई सपने सजाते हैं। एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं, एक-दूसरे को सम्मान देते हैं, एक-दूसरे से प्यार करते हैं आदि। लेकिन शादी के बाद पति-पत्नी के जीवन में प्यार के अलावा भी कई चीजें होती हैं, जिनकी जिम्मेदारियां उनको उठानी पड़ती है। दोनों को अपनी समझदारी से घर को चलाना पड़ता है, जिंदगी की कई बारिकियां लोग शादी के बाद सीखते हैं और जानते हैं कि कैसे इस शादीशुदा जिंदगी को वे बिना किसी अनबन के आगे बढ़ा सकते हैं। शादी के रिश्ते में जितना प्यार पति-पत्नी को एक-दूसरे से होता है, उतनी ही नोक झोंक भी इसी रिश्ते में देखी जाती है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि ये रिश्ता कच्चा हो जाता है। दूसरी तरफ कुछ चीजें ऐसी हैं जिनकी वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते हैं और चीजें बिगड़ने लगती हैं। इसलिए जरूरी है कि समय रहते इन चीजों को ठीक करें। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में।

Relationship tips Four reasons for quarrel between husband and wife
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

खाना बनाना नहीं आता

  • ज्यादातर पति काम के लिए दफ्तर या अपने काम पर जाते हैं और महिलाएं घर का कामकाज संभालती हैं। ऐसे में आमतौर पर देखा जाता है कि कई पति अपनी पत्नियों को ये कहते हैं कि उन्हें खाना बनाना नहीं आता। ऐसे में पति-पत्नी के बीच पहले तो थोड़ी बात कहा सुनी होती है, लेकिन धीरे-धीरे करके ये बात आगे बढ़ जाती है जो एक झगड़े को जन्म देने का कारण तक बन सकती है। इसलिए इस बात को प्यार से करना ही बेहतर है।
Relationship tips Four reasons for quarrel between husband and wife
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

तुम्हारे लिए मेरे पास कभी समय नहीं होता


पत्नियां इस बात की शिकायत अपने पति से करती हैं कि उनके लिए पति के पास समय ही नहीं होता है और वे हमेशा अपने काम में रहते हैं। माना पति अपने काम के सिलसिले में व्यस्त रहता है, लेकिन उसे अपनी पत्नी को पूरा समय देना चाहिए क्योंकि समय न देने की वजह से भी कई बार लड़ाई-झगड़े तक हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips Four reasons for quarrel between husband and wife
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बच्चे बिगाड़ दिए हैं तुमने

  • ऐसा नहीं है कि बच्चे खाली पत्नी के या पति के होते हैं। इन पर दोनों का हक होता है, लेकिन आमतौर पर देखा जाता है कि जब बच्चे कुछ गलत करते हैं, तो पत्नी पति को या पति पत्नी को ये ताना जरूर देता है कि तुमने बच्चे बिगाड़ दिए हैं। ऐसे में इस बात को लेकर भी दोनों के बीच अनबन हो जाती है।
विज्ञापन
Relationship tips Four reasons for quarrel between husband and wife
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

घरवालों का ध्यान नहीं रखा जा रहा

  • शादी के बाद पति चाहता है कि उसकी पत्नी जितना उनका ख्याल रखे, उतना ही उनके घरवालों का भी। लेकिन कई बार पति से उसके माता-पतिा द्वारा शिकायत करने पर कि उसकी पत्नी उनका ख्याल नहीं रखती। इस बात को लेकर भी काफी दिक्कतें पैदा होती है। इसलिए जरूरी है कि पत्नी घरवालों का पूरा ध्यान रखे और पति भी अपनी पत्नी का इस काम में सहयोग करे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed