हर कोई अपने जीवन में प्यार चाहता है। इसके लिए लोग रिलेशनशिप में आते हैं और पार्टनर के साथ प्यार को एंजाॅय कर सकते हैं। लेकिन कई बार लोग अपने प्यार में सफल नहीं हो पाते। काफी चाहने के बाद भी कई लड़के लड़कियों सिंगल रहते हैं। इसकी कई वजह होती हैं। अक्सर लोग सच्चे प्यार की तलाश में आसानी से किसी रिलेशनशिप में नहीं बंध पाते। वह कपल्स की लाइफ को देख कर खुद के जीवन में भी प्यार और एक साथी की जरूरत को महसूस करते हैं लेकिन जब बात रिलेशनशिप में आने की होती है तो वह अपने सोलमेट के इंतजार में रहते हैं। उनके सिंगल रहने के कुछ और भी कारण हो सकते हैं। कई बार लोग अपने प्यार का इजहार न कर पाने के कारण सिंगल रह जाते हैं। ब्रेकअप के बाद वह दोबारा रिलेशनशिप में नहीं आ पाते। इस तरह सिंगल रहने के सबकी अलग अलग वजह हो सकती है। चलिए जानते हैं आखिर आपको अब तक क्यों नहीं मिल पा रहा पार्टनर का साथ ?
Relationship Tips: आपके सिंगल रहने की वजह क्या है? जानें आखिर क्यों नहीं मिला अब तक पार्टनर का साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलमेट या सच्चे प्यार का इंतजार
लोग सच्चे प्यार की तलाश में होते हैं। वह किसी बेस्ट इंसान को डेट करना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि उनका पार्टनर सबसे परफेक्ट हो। ऐसे में अपने पार्टनर को लेकर कई सारी उम्मीदें रखने लगते हैं। लेकिन जब ये उम्मीदें पूरी नहीं होती तो रिलेशनशिप को लेकर निराशा बढ़ने लगती है और लोग सिंगल रह जाते हैं।
सिंगल रहने की जिद
जीवन में किसी खास को पाने की चाह या सिंगल रहने के कारण बार बार खुद को अकेला बताने की रट लगाने से भी प्यार में आपकी बात नहीं बन पाती। आप सिंगल होते हैं तो अपने मैरिड या कमिटेड दोस्तों के सामने अक्सर ये कहते हैं कि आपको सिंगल रहना पसंद है। वहीं कई बार आप सिंगल होने का रोना भी रोने लगते हैं। इससे आपके सामने वाले शख्स को गलतफहमी भी हो सकती है कि या तो आप सिंगल ही रहना चाहते हैं या फिर आप रिलेशनशिप को लेकर कुछ ज्यादा ही तरस रहे हैं।
आपकी आदत
कई बार आप रिलेशनशिप में आते आते सिर्फ इस वजह से सिंगल रह जाते हैं कि आपकी आदतें आपके साथ रिलेशनशिप में आने वाले पार्टनर को पसंद नहीं आती। आप अपनी लाइफ को लेकर जो नियम कायदे बना लेते हैं, उसे किसी के लिए भी बदलना नहीं चाहते। ये बात रिलेशनशिप के आड़े आ जाती हैं।
कूल बनने की कोशिश
आपकी बेफ्रिकी ही आपके रिलेशनशिप के रास्ते में आ सकती है। अक्सर कूल बनने की कोशिश में आप अपने करीब आने वाले शख्स को खुद से दूर कर देते हैं और रिश्ता बनने से पहले ही बिगड़ जाता है। उन्हें वहम होने लगता है कि आप किसी को डेट करना ही नहीं चाहते या आपको जल्दी कोई शख्स पसंद नहीं आता। इस कारण भी आप सिंगल रह सकते हैं।