फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: बहू नहीं मानती है बात तो क्या करें सास, ताकि परिवार में न हो क्लेश

Sat, 07 Dec 2024 10:15 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 07 Dec 2024 10:15 AM IST
सार

अगर आपकी बहू ससुराल में रहना नहीं चाहती है या सास ससुर की आपकी बात नहीं मानती है तो कुछ तरीके अपनाकर रिश्ते टूटने से बचाए जा सकते हैं और बहू को खुशी -खुशी ससुराल वालों के साथ रहना सिखा सकते हैं।

विज्ञापन
Relationship Tips For Mother in law To Deal With Difficult Daughter in Law in Hindi
सास बहू का रिश्ता - फोटो : amar ujala

Relationship Tips For Mother in law: परिवार में किसी न किसी बात पर विवाद होना स्वाभाविक है।। पति-पत्नी के विवाद के अलावा सबसे प्रचलित सास-बहू का रिश्ता है जो काफी नाजुक भी होता है और खास भी। हर सास अपनी बहू को बेटे के साथ अपने अधिकार, अपनी जिम्मेदारियां सौंप देती है और इस बात की उम्मीद करती है कि उनकी बहू परिवार को संभाले।



सास मां बनकर बहू को ये सिखाने और समझाने की कोशिश करती हैं कि परिवार कैसे संभालना है, लेकिन कई बार बहू इसे सास का अधिकार जमाना समझ उनकी बातों को अनदेखा कर जाती है। सास को लगता है कि बहू उनकी बात नहीं मानती या उनका सम्मान नहीं करती। ऐसे में सास-बहू के बीच अनबन होना सामान्य है।

स्वाभाविक है कि जिस महिला ने सालों घर-परिवार को संभाला, वह बेटे की शादी के बाद बहू से भी उसी ढंग से परिवार और रिश्ते संभालने की उम्मीद रखती है। लेकिन बहू जिसकी अपनी अलग जीवनशैली, पसंद और विचार होते हैं, उनका घर परिवार को संभालने का तरीका भी सास से अलग हो सकता है। 

ऐसे में सास और बहू के बीच खटपट होने लगती है। कई बार तो झगड़े और विवाद इतने बढ़ जाते हैं कि बहू ससुराल में रहना ही नहीं चाहतीं। अगर आपकी बहू ससुराल में रहना नहीं चाहती है या सास ससुर की आपकी बात नहीं मानती है तो कुछ तरीके अपनाकर रिश्ते टूटने से बचाए जा सकते हैं और बहू को खुशी -खुशी ससुराल वालों के साथ रहना सिखा सकते हैं।
  

Relationship Tips For Mother in law To Deal With Difficult Daughter in Law in Hindi
relationship tips - फोटो : Adobe stock

बातचीत करें 

सास को चाहिए कि वह बहू से खुलकर बात करें। साथ बैठकर बात करने से गलतफहमी दूर हो सकती है। ये समझने की कोशिश करें कि बहू की नराजगी और अकड़ू रवैए की वजह क्या है। हो सकता है कि बहू को सिखाने और समझाने का जो तरीका आप अपना रही हों, वो उन्हें पसंद नहीं आ रहा या बहू आपके नियम कायदों के कारण खुद को परिवार से अलग महसूस कर रही हो।

Relationship Tips For Mother in law To Deal With Difficult Daughter in Law in Hindi
relationship tips - फोटो : Adobe stock

बहू का नजरिया समझें

आपकी बहू के अपने विचार और नजरिया हो सकते हैं। खासकर अगर पढ़ी लिखी नौकरी पेशा बहू है तो उनसे आपके वैचारिक मतभेद होना सामान्य है। ऐसे में बहू क्या चाहती है, परिवार और रिश्तों को लेकर उनका क्या नजरिया है,  ये समझने की कोशिश करें और साथ ही उनके विचारों और जीवन जीने के तरीके का सम्मान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips For Mother in law To Deal With Difficult Daughter in Law in Hindi
relationship tips - फोटो : Adobe stock

बहू को बेटी बनाएं 

एक सास के तौर पर आप बहू से ये उम्मीद करती हैं कि वह आपको अपनी मां की तरह  मानें। शादी के बाद बहू की प्राथमिकता आपका बेटा और ससुराल हो। इसके लिए जरूरी है कि आप बहू को बेटी की तरह मान और सम्मान दें। बेटी के लिए अलग नियम कायदे और बहू के लिए आपका अलग व्यवहार उन्हें आपसे दूर कर देगा। ऐसे में बहू सास को न तो मां मानती हैं और न ही उनकी बातें मानती हैं।

विज्ञापन
Relationship Tips For Mother in law To Deal With Difficult Daughter in Law in Hindi
परिवार - फोटो : istock

बहू को फैसलों का समर्थन

अधिकतर मामलों में बहू ससुराल में इसलिए नहीं रहना चाहती क्योंकि वह स्वतंत्रता चाहती हैं। अपने पति, बच्चों या घर के लिए वह फैसले लेना चाहती हैं लेकिन सास ससुर के होते, फैसले लेने का अधिकार उन्हें मिलना मुश्किल होता है।  ऐसे में बहू को परिवार से जुड़े फैसले लेने दें। उनके फैसलों में समर्थन दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed