फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baby Names: दादी-नानी को पसंद आएंगे बच्चे के लिए ये नाम, आधुनिक होने के साथ ही होंगे अर्थपूर्ण भी

Fri, 06 Dec 2024 05:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 06 Dec 2024 05:57 PM IST
सार

यहां कुछ ऐसे नामों की सूची दी जा रही है जो दादी-नानी को बहुत पसंद आएंगे। इन नामों के अर्थ भी सुंदर हैं और ये आधुनिक व यूनिक भी हैं।

विज्ञापन
Baby Names That Grandparents Love These Names For Baby Boy And Girl With Meaning
दादा दादी को पसंद आएंगे बच्चे के ये नाम - फोटो : Amar Ujala

Baby Names That Grandparents Love: आजकल माता पिता अपने बच्चों का नाम ऐसा रखना  चाहते हैं तो आधुनिक हो  और यूनिक भी हो। नाम में नएपन की तलाश में रहने वाले माता-पिता अक्सर अंग्रेजी शब्दों पर हिंदू बच्चों के नाम रख देते हैं या ऐसे नाम का चयन करते हैं जो अर्थहीन होते हैं। इस तरह के नाम भले ही नए जमाने के या दूसरों से हटकर हों लेकिन घर के बड़े-बुजुर्गों को पसंद नहीं आते। दादा-दादी या नाना नानी भी अपने घर के नाती-पोतों के लिए अर्थपूर्ण नाम चाहते हैं। ऐसे में वह नए जमाने के नाम को पसंद नहीं  करते। उनके दौर में बच्चों के नाम भगवान के नाम पर हुआ करते थे। इसलिए उनकी उम्मीद अपने बच्चों से भी यही रहती है कि नन्हे-मुन्ने को ऐसा नाम दें, जिससे भगवान का आशीर्वाद बच्चे पर बना रहे। इसलिए जब बच्चे का नामकरण करें तो दादी और नानी की पसंद का भी ध्यान रखें। यहां कुछ ऐसे नामों की सूची दी जा रही है जो दादी-नानी को बहुत पसंद आएंगे। इन नामों के अर्थ भी सुंदर हैं और ये आधुनिक व यूनिक भी हैं।

Baby Names That Grandparents Love These Names For Baby Boy And Girl With Meaning
बेटे का रखें आधुनिक नाम - फोटो : Adobe stock

लड़के के लिए नाम

कृशांग

ये नाम भगवान कृष्ण से जुड़ा है। कृशांग नाम नया और अर्थपूर्ण है। भगवान से संबंधित होने के कारण नानी-दादी को जरूर पसंद आ सकता है।

अग्रज

अग्रज नाम आधुनिक और युनिक है। संस्कृत भाषा से लिए गए इस शब्द का अर्थ है बड़ा भाई या जो भाई पहले जन्मा हो। परिवार में पहली संतान का जन्म हुआ हो तो उसे अग्रज नाम दे सकते हैं।

विवान

भगवान विष्णु से प्रेरित नाम है। विवान का अर्थ होता है जीवन देने वाला।

Baby Names That Grandparents Love These Names For Baby Boy And Girl With Meaning
बेटे के लिए सुंदर नाम - फोटो : Adobe stock

आरव

अ अक्षर से बेटे का नाम रखना चाहते हैं तो आरव नाम भी सुंदर और आधुनिक है। आरव भी भगवान विष्णु से जुड़ा नाम है। इस नाम का अर्थ है भगवान विष्णु के गुणों से संबंधित।

श्रीयम

बेटे के लिए श्रीयम नाम भी नया है। श्रीयम नाम में श्री जुड़ा है। देवी लक्ष्मी को श्री  कहते हैं। वहीं श्रीयम का अर्थ लक्ष्मीपति यानी भगवान विष्णु है।

प्रणव

प्रणव नाम सुंदर है और आधुनिक भी। प्रणव देवों के देव महादेव से जुड़ा नाम है। प्रणव नाम का अर्थ है ऊं से उत्पत्ति करने वाला। बेटे पर भगवान शिव का आशीर्वाद मान उसे प्रणव नाम  भी दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby Names That Grandparents Love These Names For Baby Boy And Girl With Meaning
बेटी का नाम - फोटो : Adobe

लड़की के लिए नाम

आर्या

लड़की के लिए आर्या नाम काफी शक्तिशाली हो सकता है। आर्या  देवी दुर्गा के कई नामों में से एक है। आर्या का मतलब महान देवी होता है। अ अक्षर से बेटी का नाम रखने के लिए आर्या बेहतर विकल्प है।

श्रीनिका

श्रीनिका का अर्थ है भगवान विष्णु के हृदय का कमल। ये माता लक्ष्मी का एक अन्य नाम भी है। बेटी भी लक्ष्मी स्वरूपा होती हैं। ऐसे में बेटी को ये सुंदर और यूनिक नाम दे सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Baby Names That Grandparents Love These Names For Baby Boy And Girl With Meaning
बेटी का नाम - फोटो : Adobe

काव्या

क अक्षर से शुरू होने वाला कोई नाम बेटी का रखना हो जो नए जमाने का भी हो और उसका अर्थ भी सुंदर हो तो काव्या नाम बेटी के लिए बेस्ट रहेगा। काव्या देवी सरस्वती का नाम है।  काव्या नाम का अर्थ है कविता।

वामिका

व अक्षर से शुरू होने वाले इस नाम का अर्थ माता दुर्गा से जुड़ा है। वामिका मां दुर्गा का एक रूप है। व से बेटी का सुंदर अर्थ वाला कोई नाम देना है तो वामिका नाम दे सकते हैं। क्रिकेटर विराट कोहली की बेटी का नाम भी वामिका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed