फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: पति के सामने पत्नी को नहीं करनी चाहिए ये पांच बातें, रिश्ते में आ सकती है दरार

Tue, 14 Mar 2023 02:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 14 Mar 2023 02:02 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips For Healthy Marriage Wife should avoid five Things In front of husband
सुखी शादी जीवन के लिए टिप्स - फोटो : istock

पति-पत्नी का रिश्ता जितना मजबूत होता है, शादी के शुरूआती दिनों में उतना ही नाजुक भी होता है। एक महिला और पुरुष शादी के फेरे लेते समय सात वजन भी लेते हैं। इन वचनों में वह हर सुख दुख में एक दूसरे का साथ देना का वादा करते हैं लेकिन असल जिंदगी में दो लोगों का एक साथ रहना, एक दूसरे को समझना इतना आसान नहीं होता। आपकी छोटी बड़ी कई बातें आपके साथी के मन में नाराजगी ला सकती हैं और रिश्ते में खटास भर सकती हैं। पति पत्नी को शादी के शुरुआती दिनों में एडजेस्ट करना पड़ता है। जब वह एक दूसरे को समझने के दौर में होते हैं तो कई उतार चढ़ाव उनके जीवन में आते हैं। कई बार तो आधी समस्या आपके कुछ ऐसा बोलने के कारण आ जाती हैं, जो आपके साथी को पसंद नहीं आती। महिलाएं खास कर बातों बातों में वह कह जाती है तो उनके रिश्ते में दरार ला सकता है। रिश्ते को मजबूत बनाने और किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए पत्नियों को पति के सामने सोच समझ कर बोलना चाहिए। पत्नियों को अपने पति से बात करते समय कुछ बातों को खास ध्यान रखना चाहिए। जानते हैं उन पांच बातों के बारे में जो पत्नी को पति के सामने बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

Relationship Tips For Healthy Marriage Wife should avoid five Things In front of husband
सुखी शादी जीवन के लिए टिप्स - फोटो : istock

मायके की न करें अधिक तारीफ

शादी के बाद अक्सर महिलाएं अपने पति या ससुरालवालों के सामने मायके की तारीफ करती हैं। ऐसा ज्यादा करने से बचें। मायके की अधिक तारीफ करने से हो सकता है कि आपके पति को ऐसा महसूस हो कि आप उनके परिवार से अपने परिवार की तुलना कर रही हैं। पति को ये भी लग सकता है कि आप उनके साथ खुश नहीं हैं और इसलिए अक्सर अपने मायके की ही तारीफ करती रहती हैं। ये पति को नापसंद हो सकता है।

Relationship Tips For Healthy Marriage Wife should avoid five Things In front of husband
सुखी शादी जीवन के लिए टिप्स - फोटो : Istock

ससुराल की बुराई करना

लगभग हर पुरुष चाहता है कि पत्नी उसके परिवार को अपना समझे। ऐसे में अगर आप अपने पति के सामने सास ससुर,ननद या देवर किसी की भी बुराई करती हैं तो ये आपके पति को अच्छा नहीं लगेगा। हो सकता है कि वह आपको कुछ न कहें लेकिन पति से बार बार ससुरालवालों की चुगली करना अच्छी बात नहीं। इससे पति के मन में रिश्ते को लेकर खटास आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips For Healthy Marriage Wife should avoid five Things In front of husband
सुखी शादी जीवन के लिए टिप्स - फोटो : istock

 न करें पति की तुलना

पति कभी भी पसंद नहीं करते कि पत्नी उनकी तुलना किसी और से करें। खास कर किसी अन्य पुरुष से अगर आप अपने पति की तुलना करती हैं तो उन्हें ये बुरा लग सकता है। इससे वह आपसे नाराज भी हो सकते हैं या बहस भी हो सकती है।

विज्ञापन
Relationship Tips For Healthy Marriage Wife should avoid five Things In front of husband
सुखी शादी जीवन के लिए टिप्स - फोटो : istock

पति को दें अटेंशन

हर मर्द अपनी पत्नी का पूरा महत्व चाहता है। किसी कार्यक्रम या गैदरिंग के दौरान आप अपने पति को भूल न जाएं। उनको महत्व और समय दें। दोस्तों या रिश्तेदारों में इतना बिजी न हों कि पति के साथ समय बिताना ही याद न रहे। पति को आपका अटेंशन चाहिए होता है। खासकर आपके और उनके दोस्तों के सामने। ऐसा न करने पर उन्हें बुरा लग सकता है और रिश्ते में दूरी आ सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed