फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: रूठ जाए पार्टनर तो मनाने के लिए ये ट्रिक्स आएंगे काम, बढ़ेगा पहले से भी ज्यादा प्यार

Tue, 14 Mar 2023 11:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 14 Mar 2023 11:21 AM IST
विज्ञापन
Relationship Tips And Tricks To Cheer Up Angry Partner in love Life
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

जहां प्यार होता है, वहां नाराजगी, रूठना और मनाना भी होता ही है। अक्सर रिलेशनशिप में आपका पार्टनर आपसे नाराज हो जाता है, वह ये आस रखता है कि आप उन्हें मनाएंगे। सही समय पर और सही तरीके से अगर आप अपने पार्टनर की नाराजगी और गुस्से को दूर नहीं करते तो मामला बिगड़ सकता है। पति- पत्नी हों या लवर्स अक्सर एक दूसरे से शिकायते और गिले शिकवे करते हैं। इसकी कई वजह होती हैं, हो सकता है कि काम की वजह से आप उन्हें समय न दे पा रहे हों या फिर उनके साथ कुछ क्वालिटी टाइम न बिता पा रहे हों। ऐसे में एक दूसरे से दूरियां बढ़ने लगती हैं। प्यार तो होता है लेकिन नाराजगी और गुस्सा ज्यादा होता है। जिसे सही समय पर दूर करना भी जरूरी होता है। रिलेशनशिप में आने वाली इन्हीं दूरियों को दूर करके रिश्ते में नयापन लाने और पहले से ज्यादा प्यार बढ़ाने के लिए आज हम आपको कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स बता रहे हैं। 

Relationship Tips And Tricks To Cheer Up Angry Partner in love Life
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

अकेले बिताएं कुछ समय

ज्यादातर रिश्तों में दूरी की एक वजह पार्टनर को समय न देना होता है। अक्सर लड़ाई-झगड़े होने पर आपका पार्टनर आपसे यही शिकायत करता है कि आप उन्हें समय नहीं देतें। इसलिए जरूरी है कि आप उनके साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताएं। पार्टनर के साथ लंबे वेकेशन पर जाएं या लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। इस दौरान पार्टनर के साथ अकेले वक्त बिताएं। उनसे बातें करें और उनकी बातें सुने व समझें। ताकि दूरियों को दोबारा प्यार में बदल सकें।

Relationship Tips And Tricks To Cheer Up Angry Partner in love Life
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पार्टनर के चेहरे पर लाएं मुस्कान

रिलेशनशिप में नयापन और एक्साइटमेंट बनाएं रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने पार्टनर के चेहरे पर छोटी छोटी बातों से मुस्कान लाने की कोशिश करें। समय समय पर उनकी थोड़ी सी तारीफ कर सकते हैं। पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए हग करें। उनकी काम में मदद कर सकते हैं। खाने में उनके लिए कुछ स्पेशल बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips And Tricks To Cheer Up Angry Partner in love Life
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

सरप्राइज गिफ्ट दें

तोहफा आपकी फीलिंग जताने का एक शानदार तरीका होता है। हर किसी को गिफ्ट पसंद होते हैं। ऐसे में आप किसी खास मौके का इंतजार न करें बल्कि समय समय पर उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दें। गिफ्ट महंगा न भी हो लेकिन आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएगा।

विज्ञापन
Relationship Tips And Tricks To Cheer Up Angry Partner in love Life
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

रिश्ते में रखें स्पेस

रिलेशनशिप को मजबूत बनाएं रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को थोड़ा स्पेस दें। हद से ज्यादा रोक-टोक न करें। उनपर भरोसा रखें। आपके पार्टनर के अपना सोशल सर्किल हो सकता है, दोस्त होते हैं। उनके साथ वह समय स्पेंड करना चाहते हैं। आपकी रोक टोक से आप दोनों के रिश्ते बिगड़ सकते हैं। अपने पार्टनर के अच्छे दोस्त बनें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed