Relationship Tips: सावन सिर्फ भक्ति और हरियाली का ही महीना नहीं है, बल्कि ये रिश्तों को मजबूत करने का भी पर्व है। सावन में पति-पत्नी खुशहाल गृहस्थ जीवन के लिए पूजा पाठ करते हैं। वहीं सावन को प्यार और रोमांस का महीना भी कहते हैं। इस मौसम में बरसात होती है और बारिश तो प्यार और रोमांस को बढ़ाता है। ऐसे में इस महीने में हर ओर प्यार, पूजा और सकारात्मकता का माहौल होता है लेकिन अगर कपल एक दूसरे से दूर हों तो मानसून में रोमांस और सावन में रिश्तों की मजबूती का पर्व कैसे मनाएं?
Sawan 2025 Romance: सावन में बढ़ेगा प्यार, दूर रहने वाले कपल इस तरह लें मानसून का मजा
Relationship tips अगर आप और आपका पार्टनर दूर-दूर रहते हैं, तो सावन के इस विशेष महीने में इन आसान तरीकों से अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार का व्रत और वीडियो काॅल
जो पति-पत्नी काम और नौकरी के कारण एक दूसरे से दूर रहते हैं, वह भी सावन माह को सेलिब्रेट कर सकते हैं। सावन के सोमवार को भगवान शिव की पूजा करें। एक दूसरे को वीडियो काॅल करके साथ बैठकर आरती करें। किसी मंदिर में साथ वीडियो काॅल पर महादेव के दर्शन के लिए जाएं। इस तरह से आपके बीच आध्यात्मिक जुड़ाव बढ़ेगा तो भावनात्मक बाॅन्डिंग भी मजबूत होगी।
प्यार भरे डिजिटल तोहफे
इस सावन अपने पार्टनर को एक पर्सनलाइज्ड वीडियो, वॉइस नोट या ई-लव लेटर भेजें। आपके डिजिटल गिफ्ट में पुराने दिनों की यादें, पसंदीदा फोटो और रोमांटिक गाने जोड़ें। ये आपके बीच की दूरी को यादों और मुहब्बत से भर देगा। उनके लिए एक प्रेम पत्र लिखकर व्हाट्सएप पर भेज सकते हैं। जब भी बारिश हो, एक प्यारी सी शायरी या कविता उनको लिख भेजें, ताकि उन्हें अहसास हो कि यह मौसम आपके पार्टनर के मन में आपकी याद को बढ़ा रहा है और आप दोनों एक दूसरे के पास नहीं लेकिन साथ ही हैं
बारिश में वर्चुअल डेट
मानसून को रोमांस का मौसम कहा जाता है। बारिश का मौसम अपने पार्टनर के साथ बैठकर चाय और लजीज स्नैक का स्वाद लेने और एक दूसरे की बातों में खो जाने का मौका देता है। लेकिन अगर आप लाॅन्ग डिस्टेंस में हैं तो व्हाट्सएप या अन्य ऐप्स के जरिए वर्चुअल डेट प्लान करें। दोनों एक ही समय पर चाय-पकौड़े खाएं और वीडियो काॅल पर साथ बैठें, जैसे असल में साथ हों।
सावन विशेष तोहफा
सावन में हरे रंग को शुभ माना जाता है। अपने पार्टनर को हरी चूड़ियां, स्कार्फ, हरे रंग की कोई ड्रेस तोहफे में दे सकते हैं। वहीं महिलाएं अपने साथी को टी-शर्ट, कैप जैसे छोटे-छोटे गिफ्ट भेज सकते हैं। ये तोहफे आपके प्यार की निशानी बनकर उनके साथ रहेंगे और आपको उनकी कमी का अहसास नहीं होने देंगे।