फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   5,665 Form-6s submitted for the electoral roll during the special drive

Varanasi News: विशेष अभियान में मतदाता सूची के लिए 5665 फाॅर्म-6 जमा

Sun, 18 Oct 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
5,665 Form-6s submitted for the electoral roll during the special drive
मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और संशोधन के लिए शनिवार को चलाए गए विशेष अभियान में जिले भर से कुल 6372 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फाॅर्म-6 के 5665, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फाॅर्म-7 के 303 और संशोधन व स्थानांतरण के लिए फाॅर्म-8 के 404 आवेदन शामिल हैं।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने बूथों पर एएसडी और मैपिंग सूची के साथ मौजूद रहे। उन्होंने पात्र मतदाताओं से आवेदन प्राप्त करने के साथ ही उनकी समस्याओं और सवालों का समाधान भी किया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार समेत सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और बीएलओ सुपरवाइजरों ने बूथों का भ्रमण कर अभियान का जायजा लिया। इस दौरान सभी बीएलओ बूथों पर उपस्थित मिले।
विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम छूटने पर करें आवेदन
जिला प्रशासन के अनुसार, अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की पीडीएफ जिले की वेबसाइट varanasi.nic.in पर उपलब्ध है। सूची में नाम छूटने पर नए पंजीकरण के लिए फाॅर्म-6, नाम हटाने के लिए फाॅर्म-7 और नाम में संशोधन या पते के स्थानांतरण के लिए फाॅर्म-8 भरकर आवश्यक दस्तावेज के साथ संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article