फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2025 Wishes: 'बम-बम भोले' के उद्घोष के साथ करें सावन मास की शुरुआत, सब को भेजें भक्तिमय शुभकामना संदेश

Fri, 11 Jul 2025 09:49 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 11 Jul 2025 09:49 AM IST
सार

Sawan 2025 Wishes: अपने परिजनों, करीबियों और दोस्तों को सावन के खास मौके पर शिवमय संदेश भेजकर शुभकामनाएं दें। इस लेख में सावन की भक्तिमय शुभकामनाएं और वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें व्हाट्सएप या फेसबुक के जरिए आप करीबियों को भेज सकते हैं।

विज्ञापन
Sawan 2025 Wishes Quotes Messages Images and Wallpapers Sawan Ki Shubhkamnaye in Hindi
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

Sawan 2025 Wishes: सावन का पावन माह 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है। हिंदू धर्म और मान्यताओं के मुताबिक, सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित और बहुत ही पवित्र माना जाता है। कहते हैं कि सावन के महीने में माता पार्वती ने महादेव को पति के रूप में पाने को लिए कठोर तपस्या की थी। एक अन्य कथा के मुताबिक, समुद्र मंथन से निकले विष को ग्रहण करने से भगवान शिव का शरीर नीला पड़ गया था। देवताओं ने विष के असर को कम करने के लिए महादेव पर जल चढ़ाया था, जिससे शिव जी को शीतलता मिली। ऐसे में इस माह भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक या रूद्राभिषेक करते हैं। 



मान्यता है कि इस महीने भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति जल्दी होती है। श्रावण मास में शिव भक्त भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवड यात्राएं निकालते हैं। मंदिर और शिवालयों भक्तों की भीड़ उमड़ आती है। साथ ही शिवभक्त सावन सोमवार के दिन उपवास करते हैं। आप भी सावन के पवित्र महीने की शुरुआत को भक्ति भाव के साथ करें। अपने परिजनों, करीबियों और दोस्तों को सावन के खास मौके पर शिवमय संदेश भेजकर शुभकामनाएं दें। इस लेख में सावन की भक्तिमय शुभकामनाएं और वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें व्हाट्सएप या फेसबुक के जरिए आप करीबियों को भेज सकते हैं।

Sawan 2025 Wishes Quotes Messages Images and Wallpapers Sawan Ki Shubhkamnaye in Hindi
सावन 2025 की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

 
सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं
अनादि शिव हैं, ओंकार शिव हैं
शिव ही ब्रह्म, शिव ही शक्ति हैं।


सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
 


Sawan Special Train 2025: सावन में शिवभक्तों के लिए चलाई गईं ये खास ट्रेनें, जानिए रूट और तारीख

Sawan 2025 Wishes Quotes Messages Images and Wallpapers Sawan Ki Shubhkamnaye in Hindi
सावन 2025 की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala


शिव की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे  जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब आपकी जिंदगी में
जो कभी किसी ने भी न पाया।


सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
 


Shiva Temples in Delhi: सावन में दिल्ली के इन पौराणिक शिव मंदिरों के करें दर्शन, जहां मनोकामना पूरी होती है

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2025 Wishes Quotes Messages Images and Wallpapers Sawan Ki Shubhkamnaye in Hindi
सावन 2025 की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

 
कण-कण में शिव हैं, 
हर जगह में शिव हैं।
वर्तमान भी शिव हैं और 
भविष्यकाल भी शिव हैं।


सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

 


Sawan Special Bhog: भोलेनाथ को प्रिय हैं ये 5 भोग, सावन के महीने में जरूर करें अर्पित

विज्ञापन
Sawan 2025 Wishes Quotes Messages Images and Wallpapers Sawan Ki Shubhkamnaye in Hindi
सावन 2025 की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala


सारे दुख, सारे कष्ट, सारे रोग
भाग जाते हैं।
जब सावन में बाबा भोलेनाथ जाग जाते हैं।


सावन की हार्दिक शुभकामनाएं 

 

Sawan 2025: हरे रंग की साड़ी पहनने से पहले जानें ये जरूरी स्टाइलिंग टिप्स
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed