फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: 40 की उम्र के बाद पार्टनर रखने लगता है आपसे ये चार उम्मीदें, जान गए तो प्यार रहेगा बरकरार

Wed, 09 Mar 2022 03:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 09 Mar 2022 03:34 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips: Couple Expectations from their Partner after age of 40
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

किसी भी रिश्ते में एक दूसरे से उम्मीदे होना आम बात है। जैसे जैसे रिश्ता और उम्र बढ़ती जाती है, आपके पार्टनर की उम्मीदे भी आपसे बढ़ने लगती हैं। कई बार जो उम्मीदे और इच्छाएं आपका पार्टनर रिश्ते के शुरुआती दिनों में आपसे रखता है, वक्त के साथ उनमें बदलाव आने लगता है। रिश्ता वही रहता है लेकिन उम्मीदे बदल जाती है। जैसे 24-25 साल की उम्र में कपल एक दूसरे के साथ घूमने फिरने और रोमांटिक मूवी देखना चाहते हैं लेकिन 40 साल की उम्र में उनकी आप से कुछ और उम्मीदें होती हैं। ऐसे में जरूरी होता है कि वक्त के साथ कपल एक दूसरे की उम्मीदों और इच्छाओं के बारे में जान लें। चलिए जानते हैं 40 साल के बाद कपल्स एक दूसरे से क्या उम्मीद रखते हैं ताकि उन्हें समझकर रिश्ते में मिठास और प्यार का बरकरार रखा जा सके।

Relationship Tips: Couple Expectations from their Partner after age of 40
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

प्यार को गंभीरता से लेना

कम उम्र के प्रेमी जोड़े जब एक दूसरे से फ्लर्ट करते है तो उनके साथी को यह सब अच्छा लगता है लेकिन 40 की उम्र के बाद आपका पार्टनर फ्लर्ट या यौन संबंधों से ज्यादा प्यार को महत्व देता है। वह अपने पार्टनर से प्यार में गंभीरता लाने और रिश्ते को सही मायने में समझने की उम्मीद रखने लगता है।

Relationship Tips: Couple Expectations from their Partner after age of 40
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

तुलना न करें

कोई भी पार्टनर नहीं चाहता कि उनका साथी किसी से उनकी तुलना करें। शादी या रिश्ते के शुरुआती दौर में पार्टनर अगर आपकी तुलना किसी अन्य से करते हैं तो चल भी जाए लेकिन की उम्र के बाद आपका पार्टनर कभी भी नहीं चाहेगा कि किसी से उनकी तुलना की जाए। बढ़ती उम्र में लुक्स और अन्य बातों को लेकर उनकी तुलना न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips: Couple Expectations from their Partner after age of 40
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

सम्मान करें

कम उम्र में कपल एक दूसरे से बहस करते हैं, रूठते मनाते हैं और खरी खोटी सुनाते हैं। लेकिन फिर एक हो जाते हैं हालांकि 40 की उम्र के बाद पार्टनर अपने साथी से सम्मान की उम्मीद करता है। वह चाहते हैं कि उनका पार्टनर उनकी बातों को सम्मान दें और प्यार से रहें।

विज्ञापन
Relationship Tips: Couple Expectations from their Partner after age of 40
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

जिम्मेदारी उठाना 

ज्यादा उम्र के बाद हर साथी चाहता है कि उनका पार्टनर उन्हें सपोर्ट करें। रिश्ते की और उनकी जिम्मेदारी उठाए। इस उम्र में लोग अपने पार्टनर से जिम्मेदार बनने की उम्मीद रखते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed