फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: अगर आप रिश्ते में महसूस करते हैं अकेलापन तो हो सकती हैं ये पांच वजह

Thu, 18 Aug 2022 12:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 18 Aug 2022 12:02 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips 5 Reason For Feeling Lonely in Relationship How To Get Happy
रिश्ते में अकेलापन महसूस करने की वजह - फोटो : istock

Relationship Tips: जब आप किसी शख्स के साथ रिलेशनशिप में होते हैं, उन्हें डेट कर रहे होते हैं या उनके साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी जी रहे होते हैं, तो आप अकेले नहीं होते। आपका पार्टनर इस रिश्ते में आपका साथी, हमसफर और परिवार बन जाता है। हालांकि कुछ लोगों के रिश्ते में एक ऐसा दौर भी आ सकता है, जहां वह खुद को अकेला महसूस करते हैं। पार्टनर के होते हुए भी आप रिश्ते में खुद को साथी के बिना होने जैसा ही महसूस करने लगते हैं। रिलेशनशिप में दो लोगों के बीच समझ और उत्सुकता होती है। वह एक दूसरे की भावनाओं की फ्रिक करते हैं। इसलिए वह इस रिश्ते में खुश व संतुष्टि महसूस करते हैं। लेकिन जब कपल के बीच भावनात्मकता की कमी आने लगती है, पार्टनर की खुशियां या परवाह करना कम कर देते हैं तो रिश्ता बोझ बनने लगता है। ऐसे में अक्सर कपल रिलेशनशिप में अकेलापन महसूस करते हैं। वह एक दूसरे से बातचीत करना कम कर देते हैं या बंद कर देते हैं। रिश्ते को लेकर उनकी उत्सुकता खत्म होने लगती है। अगर समय रहते रिलेशनशिप के इस दौर को बदला न जाए तो रिश्ता खत्म होने या ब्रेकअप होने की कगार पर आ जाता है। क्या आपको पता है कि रिश्ते में अकेलापन महसूस करने की नौबत कब और क्यों आती है? जानिए पार्टनर के होते हुए भी रिलेशनशिप में अकेलापन महसूस करने की क्या वजह है।

Relationship Tips 5 Reason For Feeling Lonely in Relationship How To Get Happy
पार्टनर को वक्त न देने से रिश्ते में दूरी आ जाती है - फोटो : istock

रिश्ते में अकेलापन महसूस करने के कारण

पार्टनर के लिए समय न देना

जब आप किसी को पसंद करते हैं या उसके साथ रिलेशनशिप में आते हैं तो पार्टनर के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। भले ही कामकाज में व्यस्तता के कारण कपल पूरा दिन एक दूसरे के साथ वक्त न बिता पाएं लेकिन अपने व्यस्त दिनचर्या से पार्टनर के बीच वक्त निकालने पर रिश्ते में प्यार और मिठास बनी रहती है। हालांकि जब पार्टनर के पास अपने साथी के लिए वक्त नहीं होता, तो साथी रिश्ते में अकेलापन महसूस करने लगता है। कई बार काम तो कई बार जानबूझकर लोग अपने पार्टनर को इग्नोर करते हैं। ऐसे में पार्टनर इस रिश्ते से निराश हो सकता है।

Relationship Tips 5 Reason For Feeling Lonely in Relationship How To Get Happy
जब पार्टनर की उम्मीद टूटती है तो रिश्ता टूटने लगता है - फोटो : istock

उम्मीद टूटना

कपल एक दूसरे से कुछ आशाएं और उम्मीद रखते हैं। लेकिन जब पार्टनर उनकी उम्मीद पर खरा नहीं उतरता या उनकी इच्छाओं को पूरा नहीं कर पाता, तो साथी निराश होने लगता है और रिश्ते में अकेलापन महसूस करने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips 5 Reason For Feeling Lonely in Relationship How To Get Happy
भावनात्मक लगाव कम होने से रिश्ता खत्म हो सकता है - फोटो : istock

लगाव कम होना

किसी भी रिश्ते में दो लोगों की भावनाओं का शामिल होना अहम है। रिलेशनशिप में कपल एक दूसरे की परवाह करते हैं, लेकिन जब कपल के बीच भावनात्मकता की कमी आने लगती है और वह अपने पार्टनर के सुख दुख या भावना की फ्रिक नहीं करते तो रिश्ता बोझ बन जाता है। लोग अपने पार्टनर के होते हुए भी अकेलापन महसूस करते हैं।

विज्ञापन
Relationship Tips 5 Reason For Feeling Lonely in Relationship How To Get Happy
शक के कारण पार्टनर अकेला महूसस करता है - फोटो : istock

अधिक सोचना

अक्सर जब लोग रिश्ते को लेकर अधिक चिंतित होने लगते हैं तो वह तनाव में आ जाते हैं। वह ऐसी बातें सोचना शुरू कर देते हैं ,जो अब तक घटित भी नहीं हुई होती। इस तनाव के कारण अक्सर वह पार्टनर से झगड़ने लगते हैं। पार्टनर भी साथी के अधिक सोचने और कल्पनाओं से परेशान हो जाता है और आए दिन होने वाले झगड़ों से रिश्ते से ऊबने लगता है। ऐसे में कपल के बीच बातचीत कम हो जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed