फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2022: बच्चों से लेकर बड़े जीवन में अपनाएं गीता की ये पांच बातें, हमेशा होंगे सफल

Thu, 18 Aug 2022 12:39 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 18 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2022 These 5 Things Of Gita You Should Adopt in Your Life
गीता में श्रीकृष्ण के इन उपदेशों को जीवन में अपनाएं - फोटो : Facebook

Krishna Janmashtami 2022: कौरव और पांडव एक की कुल के थे। वे सभी भाई थे, इसलिए जब उनके मध्य महाभारत का युद्ध हुआ तो एक पल के लिए अर्जुन इस धर्म संकट में आ गए कि अपने परिवार से युद्ध करना क्या सही होगा? अर्जुन अपने सगे संबंधियों, भाइयो और गुरुओं को युद्ध के मैदान में अपने सामने देख विचलित हो गए। युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन के सारथी बने थे। उन्होंने अर्जुन की व्याकुलता को देश उपदेश दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में खड़े होकर अर्जुन को जो ज्ञान दिया, उसे ही गीता का ज्ञान कहा जाता है। इसे हिंदू धर्म में श्रीमद्भागवत गीता के नाम से जाना जाता है। महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया गीता का उपदेश आज भी लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। गीता केवल धर्म के मार्ग पर चलने की राह नहीं दिखाती, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाती है। सफल जीवन के लिए सभी को गीता में दिए कुछ उपदेशों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। गीता में बताए गए ज्ञान के रास्ते पर चलकर आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

Krishna Janmashtami 2022 These 5 Things Of Gita You Should Adopt in Your Life
क्रोध न करें - फोटो : pixabay

गुस्से पर नियंत्रण

मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु क्रोध होता है। क्रोध के कारण मनुष्य बुद्धि हीन हो जाता है और क्या कर रहा है ये समझ नहीं पाता। ऐसे में उसका विनाश शुरू हो जाता है। इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। बच्चों से लेकर बड़ों तक को गुस्सा करने से बचना चाहिए।

Krishna Janmashtami 2022 These 5 Things Of Gita You Should Adopt in Your Life
मन पर नियंत्रित - फोटो : istock

मन पर नियंत्रण

बच्चों को सिखाएं कि वह अपने मन पर नियंत्रण रखें। खुद भी मन को नियंत्रित रखने की आदत डालें। आपका मन आपके लिए शत्रु बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2022 These 5 Things Of Gita You Should Adopt in Your Life
कर्म करें, फल की इच्छा न करें - फोटो : Istock

कर्म करें, फल की इच्छा न करें
 
गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है कि कर्म करें, फल की इच्छा न करें। इसका अर्थ है कि मनुष्य को सिर्फ अपना कर्म करना चाहिए। आपके कर्मों के अनुरूप ही आपको फल की प्राप्ति होगी। अच्छा काम करेंगे तो उसका परिणाम भी अच्छा होगा। लेकिन अगर आप परिणाम पर अपना ध्यान केंद्रित करके काम करेंगे तो मन भ्रमित होगा और आप आप अपने कर्म से विमुख हो जाएंगे।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2022 These 5 Things Of Gita You Should Adopt in Your Life
गीता में ज्ञान - फोटो : istock
अभ्यास करते जाएं

अभ्यास आपके जीवन को आसान बना सकता है। कर्म का अच्छा परिणाम ला सकता है। अगर आपका मन अशांत है और इसे नियंत्रित करना कठिन हो रहा है तो अभ्यास से मन को वश में कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed