फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: इन बातों को लेकर रिलेशनशिप में न करें कभी एडजस्ट, वरना जीवन भर पछताएंगे आप

Sun, 27 Mar 2022 02:58 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 27 Mar 2022 02:58 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips 4 Things You Should Stop Doing For a Better Relationship
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

किसी भी रिश्ते को संभालने के लिए कुछ एडजेस्टमेंट करना आम बात है और जरूरी भी है, क्योंकि दो लोगों के विचार, पसंद-नापसंद एक जैसे होना जरूरी नहीं होते। ऐसे में जब दो लोग एक दूसरे के साथ रहते हैं तो दोनों को एक दूसरे की राय का सम्मान करना होता है। उनकी पसंद और नापसंद के साथ उन्हें अपनाना पड़ता है। इसे ही रिश्ते में एडजस्ट करना कहते हैं। हो सकता है कि जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो पार्टनर संग एडजस्ट करने को तैयार हो जाते हैं। अक्सर शादी के बाद लोग अपने पार्टनर के साथ रहने के लिए काफी एडजस्ट करते हैं। लेकिन शुरुआती तौर पर किया गया एडजस्टमेंट वक्त के साथ पछतावे का रूप ले लेता है। ऐसे में रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कुछ चीजों में कभी भी एडजस्ट नहीं करना चाहिए। चलिए जानते हैं रिश्ते में किन बातों को कभी बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।

Relationship Tips 4 Things You Should Stop Doing For a Better Relationship
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पार्टनर की बेइज्जती को बर्दाश्त करना

अक्सर पार्टनर मजाक मजाक में या बात -बात पर आपकी बेइज्जती करते हैं। किसी मेहमान के सामने आपको कम आंकना, खरी खोटी सुनाने से परहेज न करना, ये पार्टनर की लाइफ का हिस्सा बन जाते हैं। आप भी उनकी बातों को मजाक समझ कर टालते रहते हैं। कई बार पार्टनर की इन आदतों को आप नजरअंदाज करते हुए एडजस्ट करते रहते हैं। लेकिन इस तरह के एडजस्टमेंट से आपके अंदर गुस्सा भरता रहता है और रिश्ते में कड़वाहट बढ़ती जाती है।

Relationship Tips 4 Things You Should Stop Doing For a Better Relationship
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

बातें छुपाना

किसी भी रिलेशनशिप में बातों को छुपा कर रखना भविष्य में नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में अगर आपका पार्टनर आपसे अक्सर कुछ छुपाते हैं तो उनकी इस आदत को बर्दाश्त न करें। ऐसा करने से वह अक्सर आपसे बातें छिपाने लगेंगे और रिश्ते में विश्वास कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips 4 Things You Should Stop Doing For a Better Relationship
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

चुप रहना

कई बार रिश्ते में लड़ाई झगड़ा होता है, लेकिन अगर आपकी आदत है कि आप बहस या झगड़े के समय चुप रहते हैं या कोई आपको चुप रहने की सलाह देता है तो इस बात को आदत न बना लें। अगर आपके साथ गलत हो रहा है या कोई गलत बात कह रहा है तो समझ जाएं कि यह रिश्ता आपके लिए सही नहीं। आपको इस तरह के एटिट्यूड को बदलने की जरूरत है। चुप रहने के बजाए गलत पर आवाज उठाना सीखें।

विज्ञापन
Relationship Tips 4 Things You Should Stop Doing For a Better Relationship
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

खुद को कम न समझें

आप होम मेकर हों या कामकाजी, दोनों ही मामलों में खुद को कम न समझें। कई मामलों में पार्टनर आपके काम की इज्जत नहीं करते या आपके करियर को वैल्यू नहीं देते। लेकिन आपको पार्टनर की इस आदत को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। खुद को कमतर न समझें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed