फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हंसता-खेलता प्यार का रिश्ता टूटने के ये हैं चार कारण, कहीं आप तो नहीं करते ये गलतियां

Fri, 10 Sep 2021 01:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 10 Sep 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
relationship tips 4 reasons for ending
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

जब दो लोग प्यार के रिश्ते में होते हैं, तो इसको लेकर उनके दिमाग में कई तरह के सपने चलते हैं। लेकिन ये सपने सबके पूरे हो पाएं, ऐसा होना थोड़ा मुश्किल है। लोग रिलेशनशिप में बंध तो जाते है, लेकिन उसके बाद कई लोग इसे निभा नहीं पाते हैं और कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करते है। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने इस प्यार के रिश्ते को बखूबी निभाते हैं और अपने पार्टनर संग हंसी-खुशी जीवन बिताते हैं। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि जहां प्यार होता है, वहां छोटी-मोटी तकरार भी होती ही है। वहीं, प्यार में डूबे प्रेमी कई बार कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से उनका हंसता-खेलता रिश्ता भी टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं। इसलिए आपको हम कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से आपका प्यारा का रिश्ता टूट सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

relationship tips 4 reasons for ending
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

स्पेस न देना

  • पार्टनर से प्यार करना और उनके साथ समय बिताना अच्छी बात है, लेकिन कई लोग इस चक्कर में उन्हे स्पेस देना भूल जाते हैं। आपकी हर एक चीज में वे दखल देने लगते हैं, जिसकी वजह से दोनों के बीच चीजें बिगड़ने लगती है। इसलिए ऐसा करने से बचें और अपने पार्टनर को स्पेस जरूर दें।
relationship tips 4 reasons for ending
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

सम्मान और विश्वास न करना

  • हर कोई सम्मान और विश्वास का भूखा होता है। फिर चाहे वो प्यार के रिश्ते में ही क्यों न हो। लेकिन कई लोग अपने पार्टनर का न तो सम्मान करते हैं और न ही उन पर विश्वास करते हैं, जिसकी वजह से रिश्ते को बिखरने में जरा सा भी समय नहीं लगता है। इसलिए इससे बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips 4 reasons for ending
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

वक्त न देना पाना

  • जो लोग अपने पार्टनर को वक्त नहीं दे पाते हैं, उनके रिश्ते में इस बात को लेकर अक्सर खटपट रहती है और आगे चलकर ये वजह रिश्ता टूटने की वजह भी बन जाता है। इसलिए रिश्ते में कड़वाहट न आए, इसके लिए आपको अपने काम से समय निकालकर अपने पार्टनर को समय देना चाहिए।
विज्ञापन
relationship tips 4 reasons for ending
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पाबंदियों की जंजीरों में जकड़ना

  • आपको एक बात समझनी चाहिए कि अगर आप अपने पार्टनर को पाबंदियों में जकड़ रहे हैं, तो आप गलत कर रहे हैं। उदाहरण के लिए वो किससे मिलेंगे, कहां जाएंगे, घर पर आने का समय-जाने का समय, दोस्त कौन होंगे आदि। अगर आप ये चीजे कर रहे हैं, तो आपकी ये आदत आपके रिश्ते को खराब कर देती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed