{"_id":"61383778d85eec79d91eb3a7","slug":"ganesh-chaturthi-2021-know-about-interesting-story-on-ganesh-vivah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ganesh Chaturthi 2021: यहां जानिए कैसे और किससे हुआ था भगवान गणेश का विवाह, बेहद दिलचस्प है शादी की कहानी","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Ganesh Chaturthi 2021: यहां जानिए कैसे और किससे हुआ था भगवान गणेश का विवाह, बेहद दिलचस्प है शादी की कहानी
भगवान गणेश जिन्हें हर कोई किसी भी शुभ काम से पहले पूजता है। पाठ-पूजा हो, घर में शुभ कार्य हो या किसी की शादी वगैरह हो। हर वक्त सबसे पहले भगवान गणेश की ही पूजा अर्चना की जाती है, क्योंकि बप्पा के बिना कोई भी शुभ काम पूरा नहीं हो सकता है। यही नहीं, गणपति के भक्तों को गणेश चतुर्थी का भी बेसब्री से इंतजार रहता है जो कि इस साल 10 सितंबर को मनाई जाएगी। मान्यता है कि भाद्रपद की चतुर्थी को ही भगवान गणेश का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन ये गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। वहीं, अगर आपसे पूछा जाए कि आप भगवान गणेश की शादी के बारे में क्या और कितना जानते हैं? तो शायद आपके पास इस सवाल का जवाब पूरी तरह न हो। तो कोई बात नहीं, हम आपको गणपत्ति के विवाह की कहानी के बारे में बताते हैं, जो बेहद ही दिलचस्प है।
2 of 5
यहां जानिए कैसे और किससे हुआ था भगवान गणेश का विवाह, बेहद दिलचस्प है शादी की कहानी
- फोटो : istock
दरअसल, ये बात सभी जानते हैं कि भगवान गणेश का एक दांत टूटा था और उनका सिर भी हाथी का है। ऐसे में कहा जाता है कि इन दोनों वजह से बप्पा का विवाह नहीं हो पा रहा था। पौराणिक कथाओं के अनुसार, कोई भी कन्या उनसे विवाह के लिए तैयार नहीं थी। ऐसे में गणपति काफी दुखी थे। कहा तो यहां तक जाता है कि अपना विवाह न होने की वजह से भगवान गणेश न दूसरे देवताओं के विवाह में विघ्न डालना तक शुरू कर दिया था, जिसमें उनकी मदद उनका वाहन मूषक करता था। मूषक बप्पा के आदेश पर देवताओं के विवाह के मंडप को नष्ट कर देता था और ऐसे में उनकी शादियों में अड़चनें पैदा हो जाती थी।
3 of 5
यहां जानिए कैसे और किससे हुआ था भगवान गणेश का विवाह, बेहद दिलचस्प है शादी की कहानी
- फोटो : istock
ऐसे में सभी देवता घबरा गए और परेशान होकर भगवान शिव और माता पार्वती के पास पहुंचें। यहां आकर सभी देवताओं ने एक स्वर में इस समस्या का समाधान मांगा। लेकिन यहां भी उनको समाधान नहीं मिला, लेकिन भोलेनाथ और मां पार्वती ने ये जरूर बता दिया कि इसका समाधान भगवान ब्रह्मा के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यहां जानिए कैसे और किससे हुआ था भगवान गणेश का विवाह, बेहद दिलचस्प है शादी की कहानी
- फोटो : istock
इसके बाद सभी देवता ब्रह्मा जी के पाए गए और अपनी समस्या बताई, जिसके बाद भगवान ब्रह्मा के योग से दो कन्याएं (रिद्धि-सिद्धि) प्रकट हुईं और ये दोनों ही ब्रह्मा जी की बेटियां कहलाईं। इसके बाद ब्रह्मा जी के कहने पर भगवान गणेश रिद्धि-सिद्धि को शिक्षा देने लगें। वहीं, इस बीच जब मूषक किसी देवता के विवाह की खबर लेकर गणपत्ति के पास आता, तो रिद्धि-सिद्धि कुछ बात छेड़कर भगवान गणेश का ध्यान अपनी ओर कर लेती। इसकी वजह से अब किसी देवता की शादी में बाधा उत्पन्न नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
यहां जानिए कैसे और किससे हुआ था भगवान गणेश का विवाह, बेहद दिलचस्प है शादी की कहानी
- फोटो : istock
लेकिन इसके बाद भगवान गणेश को पता चल गया कि रिद्धि-सिद्धि की वजह से देवताओं के विवाह बिना किसी रुकावट के हो रहे हैं। इस पर गणपत्ति क्रोधित हुए, लेकिन तभी वहां ब्रह्मा जी आए और उन्होंने रिद्धि-सिद्धि के विवाह का प्रस्ताव भगवान गणेश के समक्ष रखा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया और फिर गणपत्ति का विवाह धूमधाम से हुआ। आगे चलकर उनके दो पुत्र शुभ और लाभ हुए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।