Ramadan 2025: आज है पहला रोजा, इन संदेशों के जरिए अपनों से कहें 'रमजान मुबारक'
यहां रमजान के लिए खूबसूरत पैगाम दिए जा रहे हैं, जिसे भेज कर अपने प्रिय लोगों को मुबारकबाद दी जा सकती है।
रोशन दिलों में हो ईमान की रोशनी,
हर दुआ में शामिल हो सुकून की बंदगी।
रमजान का महीना है रहमतों का साया,
हर लब पर बस खुदा का नाम आया।
रमजान मुबारक
चमक उठा है चांद, ये रमजान का पैगाम है,
रहमतों की बारिश है, बरकतों का इनाम है।
रमजान मुबारक
सजदे में झुका हर सिर, दुआओं में असर है,
रहमते बरस रही हैं, हर दिल में असर है।
रमजान मुबारक
रमजान की रौनक, हर दिल में समा जाए,
रहमतों की खुशबू, सारा जहां महका जाए।
रमजान मुबारक