{"_id":"6896c6397e10ec33a90ebe57","slug":"raksha-bandhan-gift-idea-for-sister-behan-ko-gift-me-kya-de-skte-hain-2025-08-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan Special Gift Idea: बहन के लिए तोहफा लेना भूल गए ? इन खूबसूरत चीजों को देकर जीतें बहना का दिल","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Raksha Bandhan Special Gift Idea: बहन के लिए तोहफा लेना भूल गए ? इन खूबसूरत चीजों को देकर जीतें बहना का दिल
Sat, 09 Aug 2025 09:27 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sat, 09 Aug 2025 09:27 AM IST
सार
Raksha Bandhan Special Gift Idea For Sister: यदि आप अपनी बहन के लिए तोहफा लेना भूल गए हैं, तो घबराए नहीं। यहां हम कुछ ऐसे विकल्प बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
बहन के लिए तोहफा लेना भूल गए ? इन खूबसूरत चीजों को देकर जीतें बहना का दिल
- फोटो : Adobe stock
Raksha Bandhan Special Gift Idea For Sister: आज राखी का त्योहार देशभर में मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेगी और उसके बदले में भाई उन्हें तोहफे के साथ रक्षा का वचन देगा। पर, अगर आप अपनी बहन के लिए तोहफा खरीदना भूल गए हैं तो परेशान न हों। यहां हम आपकी इसमें मदद करेंगे।
फूलों का गुलदस्ता
- फोटो : freepik
फूलों का गुलदस्ता
ताजे फूलों का गुलदस्ता हर किसी को पसंद आता है। फूल प्यार, अपनापन और सम्मान का प्रतीक होते हैं। ऐसे में अगर आप बहन के लिए कुछ तुरंत लेना चाहते हैं तो एक सुंदर गुलदस्ता सबसे अच्छा विकल्प होगा। आप बहन के पसंदीदा फूलों से भी गुलदस्ता बना सकते हैं जैसे गुलाब, सूरजमुखी, या लिली।

चॉकलेट बॉक्स
- फोटो : Freepik.com
चॉकलेट बॉक्स
चॉकलेट एक ऐसा मीठा तोहफा है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। ऐसे में अपनी प्यारी सी बहन को एक सुंदर पैकेट वाली चॉकलेट बॉक्स दें, खासकर अगर वह मीठा खाने की शौकीन हो। आप उसके पसंदीदा ब्रांड या फ्लेवर की चॉकलेट भी खरीद सकते हैं। आजकल तो त्योहार के मौसम में खूब सुंदर हैंपर भी आसानी से मिल जाते हैं।

पर्सनलाइज्ड मग या फोन कवर
- फोटो : Instagram
पर्सनलाइज्ड मग या फोन कवर
आजकल पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स काफी ट्रेंड में हैं। इनकी दुकाने हर जगह बेहद आसानी से मिल जाती हैं। ऐसे में आप तुरंत जाकर बहन की फोटो या कोई प्यारा मैसेज लिखाकर मग या फोन कवर बनवा सकते हैं। ये तोहफा खास होने के साथ-साथ यादगार भी होता है।
विज्ञापन
ब्यूटी किट
- फोटो : Adobe stock
ब्यूटी किट
अगर आपकी बहन ब्यूटी प्रोडक्ट्स पसंद करती है, तो एक छोटा ब्यूटी किट दे सकते हैं जिसमें फेस मास्क, क्रीम, लोशन, या एलोवेरा जेल जैसे प्रोडक्ट्स हों। ये स्किन केयर आइटम बहन की खूबसूरती को निखारने में मदद करेंगे। इसका इस्तेमाल वो जब-जब करेंगी तो उन्हें आपकी याद आएगी।