फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi Special 2025 : रक्षाबंधन में तोहफा तो बस बहाना है, भाई से बहन को चाहिए सिर्फ ये 5 वादे

Sat, 09 Aug 2025 07:56 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 09 Aug 2025 07:56 AM IST
सार

Rakhi Special 2025 Promises to Your Sister: इस रक्षाबंधन गिफ्ट के साथ साथ ऐसे वादे करें, जो बहन को आपका साथ, सहयोग और सम्मान महसूस करा सके।

विज्ञापन
Rakhi Special 2025 Make These Five Promises to Your Sister This Raksha Bandhan
रक्षा बंधन - फोटो : Amar Ujala

Rakhi Special 2025 Promises to Your Sister: रक्षाबंधन का मतलब सिर्फ राखी बांधना और गिफ्ट देना नहीं है। यह पर्व एक अटूट वादे का प्रतीक है कि भाई अपनी बहन की रक्षा करेगा, उसके सम्मान में कभी कमी नहीं आने देगा। लेकिन वक्त के साथ इस रिश्ते के मायने भी बदल रहे हैं। अब बहनें भी किसी से कम नहीं हैं और इसी वजह से वादों की परिभाषा भी बदल रही है। 


अब बहनों को आपकी सुरक्षा नहीं, बल्कि भाई का साथ, समान और समानता चाहिए। वह भाई से रक्षा का वादा नहीं बल्कि समर्थन की उम्मीद करती हैं।

ऐसे में इस रक्षाबंधन 2025 पर गिफ्ट के साथ-साथ करें ऐसे वादे जो उसकी ज़िंदगी में सपोर्ट, इमोशन और सम्मान का एहसास भर दें।

Rakhi Special 2025 Make These Five Promises to Your Sister This Raksha Bandhan
Raksha Bandhan - फोटो : Adobe stock

वादा भरोसे का, "मैं हमेशा तेरे साथ हूं"

हर बहन को अपने भाई से सबसे पहले भरोसा चाहिए। अगर एक भाई अपनी बहन पर विश्वास रखता है तो बहन का आत्मविश्वास बढ़ जाता है। इसलिए रक्षाबंधन पर भाई बहन से ये वादा करें कि चाहे हालात जैसे भी हों, आप हर वक्त उनके साथ हो।

Rakhi Special 2025 Make These Five Promises to Your Sister This Raksha Bandhan
दफ्तर - फोटो : Adobe

वादा सपनों का, "तेरा हर लक्ष्य मेरा है"

आजकल की लड़किया पढ़ना चाहती हैं, कुछ बनना चाहती हैं।  पढ़ाई और करियर को लेकर उनके कुछ सपने और पैशन हैं, जिसमें सिर्फ वो अपने भाई का आशीर्वाद चाहती हैं। आप उनसे वादा करें कि उनके लक्ष्य को पूरा करने के लिए आप हमेशा बहन के साथ खड़े हैं। उसकी उड़ान में पंख मत बनो, लेकिन हवा जरूर बनो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Special 2025 Make These Five Promises to Your Sister This Raksha Bandhan
दफ्तर - फोटो : Adobe

वादा सुनने का, "मैं जज नहीं करूंगा, बस सुनूंगा"


बहन को एक ऐसा कंधा चाहिए, जहां वह अपनी बातें कह सके, बिना डर, बिना रोकटोक के। भाई वो दोस्त- वो सहारा बने, जिससे बहन अपने दिल की हर बात कह सके। बिना इस डर के कि भाई क्या सोचेगा।
विज्ञापन
Rakhi Special 2025 Make These Five Promises to Your Sister This Raksha Bandhan
रक्षाबंधन 2025 - फोटो : Istock
वादा बराबरी का, "तुझे हमेशा इज्जत और बराबरी दूंगा"

रिश्ते में सम्मान और बराबरी सबसे जरूरी हैं। बहन को बताइए कि वह आपके लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं, बल्कि इंस्पिरेशन है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed