फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2025: अब बहनें भी बन रही हैं भाइयों की रक्षक, पढ़ें चार सशक्त महिलाओं की कहानियां

Sat, 09 Aug 2025 07:53 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 09 Aug 2025 07:53 AM IST
सार

Raksha Bandhan 2025:इस रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं की शक्ति, समर्पण और उनके द्वारा निभाई गई ‘रक्षक’ की भूमिका के बारे में जानते हैं। इस लेख में देश की ऐसी पांच बहनों की कहानियां शामिल हैं, जिन्होंने बहन शब्द की एक नई परिभाषा दी है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 Five Empowered Women Stories Who Became Real-Life Protectors For Brothers
रक्षाबंधन - फोटो : Adobe

Raksha Bandhan 2025 : इस वर्ष 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। राखी की त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, सशक्त रिश्ते और दायित्वो का पर्व है। कहते हैं कि बहन भाई की लंबी आयु की कामना करती है और भाई बहन की रक्षा का दायित्व निभाता है। लेकिन क्या रक्षा करना सिर्फ भाइयों का दायित्व है। एक रक्षासूत्र भाइयों के कंधों पर जिम्मेदारी ला सकता है? उसी रक्षासूत्र को बांधने वाली बहन का दायित्व क्या है? 



आज की महिलाएं जो हर क्षेत्र में आगे हैं, वे डॉक्टर हैं, सैनिक हैं, अफसर हैं, इंजीनियर हैं और अपने परिवार की रीढ़ भी बनती जा रही हैं तो फिर भाई की रक्षक क्यों नहीं बन सकतीं? आज बहनें भी अपने भाई, माता-पिता और देश के लिए ढाल बनकर खड़ी हैं। इस रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं की शक्ति, समर्पण और उनके द्वारा निभाई गई ‘रक्षक’ की भूमिका के बारे में जानते हैं। इस लेख में देश की ऐसी पांच बहनों की कहानियां शामिल हैं, जिन्होंने बहन शब्द की एक नई परिभाषा दी है।

Raksha Bandhan 2025 Five Empowered Women Stories Who Became Real-Life Protectors For Brothers
लता मंगेशकर - फोटो : X@FilmHistoryPic

लता मंगेशकर और हृदयनाथ मंगेशकर

स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भारत ही नहीं, विश्व में संगीत के क्षेत्र में अपना परचम लहराया। उनके छोटे भाई हृदयनाथ मंगेशकर खुद भी संगीतकार हैं, लेकिन लता जी की आवाज और ख्याति के सामने उनकी पहचान छोटी लगती है। लता दीदी ने पूरे परिवार को आर्थिक और सामाजिक रूप से संभाला। वह अपने परिवार की रीढ़ की हड्डी और भाई-बहनों के सपनों को पंख देने वाली ऐसी रक्षक बनीं, जिन्होंने पूरे मंगेशकर परिवार को गौरवान्वित किया। 

Raksha Bandhan 2025 Five Empowered Women Stories Who Became Real-Life Protectors For Brothers
प्रियंका और राहुल गांधी - फोटो : PTI
प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी

राहुल गांधी राजनीति में काफी सक्रिय हैं लेकिन जब भी उन्हें जरूरत पड़ी प्रियंका गांधी वाड्रा भाई की ढाल बनकर खड़ी रहीं। वह राहुल गांधी के साथ कई रैलियों और मंच पर नजर आईं। जहां एक वक्त पर राहुल गांधी की छवि को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था, उस वक्त प्रियंका गांधी वाड्रा इंदिरा गांधी की तरह वाली दमदार छवि में आईं लेकिन उन्होंने खुद से अधिक भाई की छवि को बेहतर बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 Five Empowered Women Stories Who Became Real-Life Protectors For Brothers
प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने ना केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपना नाम रोशन किया। उनके भाई सिद्धार्थ एक शेफ और एंटरप्रेन्योर हैं, लेकिन लोकप्रियता और प्रभाव में प्रियंका बहुत आगे हैं। प्रियंका ने हमेशा अपने भाई को सपोर्ट किया। हाल ही में जब प्रियंका के भाई की शादी हुई तो वह एक बड़ी बहन, मां और दोस्त की तरह अपने भाई के साथ नजर आईं। वह एक ग्लोबल आइकन है, जिसपर उनके भाई भी गर्व करते होंगे। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 Five Empowered Women Stories Who Became Real-Life Protectors For Brothers
लालू यादव के साथ उनकी बेटी रोहिणी आचार्य। - फोटो : Instagram

रोहिणी आचार्य और तेजस्वी व तेज प्रताप यादव

बिहार की राजनीति का बड़ा नाम लालू यादव की राजनीतिक विरासत भले ही उनके बेटे तेजस्वी यादव संभाल रहे हों लेकिन उनकी बेटी भी परिवार पर आने वाली आपदा के सामने ढाल बनकर खड़ी रहीं। जब पिता लालू यादव को स्वास्थ्य समस्या हुई तो बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी दान की। एक बेटी ने बेटे का फर्ज निभाया और पिता, भाई और परिवार की रक्षक बनीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed