सेलिना जेटली: 'डर है मां का प्यार न भूल जाओ', दिवाली पर बेटों से दूर एक्ट्रेस; छलका मां का दर्द; कही ये बात
- दिवाली खुशियों और परिवार के साथ समय बिताने का त्योहार है।
- लेकिन अभिनेत्री सेलिना जेटली के लिए इस बार का त्योहार काफी भावुक रहा।
- वह इस दिवाली भी अपने तीनों बेटों से दूर हैं।
विस्तार
'मुझे डर है कि तुम मां का प्यार न भूल जाओ'
सेलिना ने 8 नवंबर को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने बताया कि यह लगातार दूसरी दिवाली है, जब वह अपने बच्चों के साथ नहीं हैं। उन्होंने अपने बेटों विंस्टन, विराज और आर्थर को याद करते हुए लिखा कि यह सोचकर उनका दिल टूट जाता है कि उनके मासूम बच्चे इतनी तकलीफ से गुजर रहे हैं और उन्हें किसी एक का पक्ष चुनने जैसा महसूस हो रहा है।
सेलिना ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'यह सोचकर मेरा दिल टूट जाता है कि तुम्हारे छोटे और मासूम दिल इतना दर्द झेल रहे हैं। तुम्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि तुम्हें किसी एक का पक्ष चुनना है। मुझे सबसे ज्यादा डर इस बात का है कि कहीं तुम्हें बताई जा रही बातों के बीच तुम अपनी मां का प्यार न भूल जाओ।'
अभिनेत्री ने आगे बताया कि वह अपने कानूनी और आर्थिक फैसले परिवार के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए ले रही हैं। इस मुश्किल समय के बावजूद उन्होंने अपने पूर्व पति का भी जिक्र किया और कहा कि वह इस बात के लिए उनकी आभारी हैं कि उन्होंने उनके बच्चों को इस दुनिया में आने का मौका दिया।
सेलिना ने अपने बेटों को भरोसा दिलाते हुए लिखा, 'मम्मी ने तुम्हें कभी नहीं छोड़ा है। हम सबने जो जिंदगी साथ बिताई है, मेरा प्यार और हमारा साथ में आने वाला भविष्य, इसे कोई भी कभी नहीं मिटा सकता। मम्मी ने तुमसे कभी किसी एक को चुनने के लिए नहीं कहा। तुम ही मेरी जिंदगी में आगे बढ़ते रहने की वजह हो।'
देखें पोस्ट-
A post shared by Celina Vikram Jaitly (@celinajaitlyofficial)
बता दें कि सेलिना जेटली ने जुलाई 2011 में ऑस्ट्रिया के होटल कारोबारी पीटर हाग से शादी की थी। दोनों ने एक-दूसरे को एक साल से ज्यादा समय तक डेट किया था।
- मार्च 2012 में सेलिना ने जुड़वां बेटों विंस्टन और विराज को जन्म दिया।
- इसके बाद साल 2017 में उनके घर फिर जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ, जिनका नाम आर्थर और शमशेर रखा गया।
- हालांकि, जन्म के कुछ समय बाद ही दिल की बीमारी के कारण शमशेर का निधन हो गया था।
पहले यह परिवार दुबई, मुंबई और ऑस्ट्रिया में अपना समय बिताता था। लेकिन बाद में सेलिना और पीटर के रिश्तों में खटास की खबरें सामने आने लगीं। फिलहाल दोनों के बीच ऑस्ट्रिया में तलाक और बच्चों की कस्टडी को लेकर कानूनी प्रक्रिया चल रही है। इसी वजह से सेलिना अपने तीनों बेटों से दूर हैं।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' ने दुनियाभर में मचाया धमाल, पहले वीकएंड पर कमाए करोड़ों; 'गॉडजिला' से मिली कड़ी टक्कर