जब भी आप किसी रिलेशनशिप में या फिर शादी के पवित्र बंधन में बंधते हैं, तो जाहिर है कि आप काफी खुश होते होंगे, आपके चारों तरफ प्यार ही प्यार होता होगा, अपने पार्टनर को लेकर, अपनी आने वाली जिदगी को लेकर आप बहुत सोचते और सपने सजाते होंगे। माना प्यार के रिश्ते में प्यार का होना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसके बिना ये रिश्ता कुछ भी नहीं है। लेकिन इसके अलावा कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनका हर पार्टनर के अंदर होना भी उतना ही जरूरी है जितना पार्टनर्स का आपस में प्यार का होना। दरअसल, हम बात कर रहे हैं कुछ अच्छी आदतों की। ये वे आदते हैं जो हर कपल के प्यार के रिश्ते को बेहतर बनाती हैं। ऐसे में इनके बिना प्यार के रिश्ते की कल्पना करना थोड़ा नाइंसाफी होगी। तो चलिए जानते हैं इन अच्छी आदतों के बारे में।
{"_id":"612862588ebc3e887a34c55d","slug":"partner-relationship-tips-you-should-have-these-four-good-habits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चाहते हैं पार्टनर संग बेहतर रिश्ता, तो आपके अंदर होनी चाहिए ये चार अच्छी आदतें","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
चाहते हैं पार्टनर संग बेहतर रिश्ता, तो आपके अंदर होनी चाहिए ये चार अच्छी आदतें
Fri, 27 Aug 2021 09:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 27 Aug 2021 09:29 AM IST
विज्ञापन
पार्टनर रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टनर रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
सम्मान करना
- हर किसी को अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए। अगर आप अपने पार्टनर का सम्मान करेंगे, तो बदले में वे भी आपको इज्जत देंगे। हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर उसे सम्मान दे, अपने फैसलों में शामिल करें और उनका मान रखें। ऐसे में आपके अंदर अगर ये अच्छी आदत नहीं है, तो आप इसे अपनाकर अपनी लव लाइफ को बेहतर बना सकते हैं।
पार्टनर रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
झूठ न बोलना
- प्यार में झूठ के लिए कोई जगह नहीं होती है। आपके अंदर अपने पार्टनर से झूठ न बोलने की अच्छी आदत तो होनी ही चाहिए। कोई पार्टनर नहीं चाहता है कि उसका पार्टनर उससे किसी भी बात को लेकर झूठ बोले। उदाहरण के लिए अगर आपसे कोई गलती भी हुई है, तो आपको अपने पार्टनर को उसे बताना चाहिए। इससे विश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टनर रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
मदद करना
- कुछ लोगों की आदत होती है कि जब भी किसी को उनकी मदद की जरूरत होती है, तो वे पीछे हट जाते हैं। जो कि एक गलत आदत है। आपको ऐसा अपने पार्टनर के साथ तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। आपकी मदद करने की अच्छी आदत आपके प्यार के रिश्ते को और मजबूत कर सकती है।
विज्ञापन
पार्टनर रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
शक न करना
- कई लोग अपने पार्टनर पर बेवजह काफी शक करते हैं, लेकिन आपको समझना चाहिए कि अगर आप बेवजह शक करेंगे, तो आपका प्यार का रिश्ता टूट तक सकता है। इसलिए जरूरी है कि आपके अंदर शक न करने की अच्छी आदत होनी चाहिए, जो आपके रिश्ते को आपके पार्टनर संग मजबूत बनाने में मदद करेगी।