जब किसी की नई-नई शादी होती है, तो वे अपने शादीशुदा जीवन में बेहद खुश होते हैं, अपनी आने वाली जिंदगी की तैयारियां करते हैं और कई सारे प्यार सपने भी सजाते हैं। लेकिन दुनिया में शायद ही कोई कपल ऐसा हो जिनके बीच छोटे-मोटे झगड़े न होते हैं, लेकिन कई खुशहाल वैवाहिक कपल ऐसे भी होते हैं जिनके जीवन में कुछ बातों को लेकर परेशानियां आने लगती हैं जिनका बुरा असर उनके शादीशुदा जीवन पर पड़ता है। ऐसे में ये समझना ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आखिर पति-पत्नी के बीच संबंध खराब होने की असल वजह क्या है, क्योंकि कई कपल के रिश्ते तो इतने खराब हो जाते हैं कि उनकी तलाक की नौबत तक आ जाती है। लेकिन अगर आप चाहें तो इन बातों को जानकर इनका समाधान निकालकर अपने शादीशुदा रिश्ते को टूटने से बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन बातों बारे में जो आपके शादीशुदा जीवन में जहर घोल सकती है।
{"_id":"6127117ec5bde4722451c7c0","slug":"relationship-tips-for-happy-married-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपकी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी में जहर घोल सकती हैं ये चार बातें, आज ही सुलझाना बेहतर","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
आपकी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी में जहर घोल सकती हैं ये चार बातें, आज ही सुलझाना बेहतर
Thu, 26 Aug 2021 09:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 26 Aug 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
खुशहाल शादीशुदा जिंदगी
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशहाल शादीशुदा जिंदगी
- फोटो : istock
जरूरी बातों पर बात न करना
- अक्सर देखा जाता है कि पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर समस्या सामने आती हैं, लेकिन कई कपल इन जैसे कई मुद्दों पर चुप रहते हैं और अंदर ही अंदर घुटते रहते हैं। ऐसे में पति-पत्नी को जरूरी बातों पर बात करनी चाहिए और इनका समाधान निकालना चाहिए। लेकिन अगर आप इन मुद्दों पर बात नहीं करते हैं, तो इससे आपका रिश्ता तक खराब हो सकता है।
खुशहाल शादीशुदा जिंदगी
- फोटो : istock
बेवजह शक करना
- बेवजह शक करने की आदत पति-पत्नी के रिश्ते को अंदर ही अंदर खोखला कर देती है। मोबाइल चेक करना, दोस्तों पर नजर रखना, पैसों पर नजर रखना, कहां जा रहे हैं, किससे मिल रहे हैं आदि। ऐसी चीजें करना शक करना ही होता है। अगर आप बेवजह अपनी पत्नी या पति पर शक कर रहे हैं, तो आप गलत दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
खुशहाल शादीशुदा जिंदगी
- फोटो : istock
पीठ पीछे बात करना
- कई लोगों की आदत होती है कि जब भी पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती है, तो वे इस बात की शिकायत अपने पार्टनर के पीठ पीछे करते हैं, जो कि पूरी तरह गलत है। ऐसे में आपके शादीशुदा रिश्ते की नींव कमजोर होती है, इसका मतलब कि आप लोगों के बीच विश्वास की कमी है आदि। इसलिए पीठे पीछे अपने पति या पत्नी की बातें करना गलत है।
विज्ञापन
खुशहाल शादीशुदा जिंदगी
- फोटो : istock
साथ में समय न गुजारना
- हर पति या पत्नी चाहती है कि उसका पार्टनर उसके साथ समय गुजारे, उसको समझे, उससे बात करें, उसके साथ बाहर कैंडल लाइट डिनर पर जाए, उसके साथ घूमने जाए आदि। लेकिन अगर आप अपने पार्टनर संग समय नहीं गुजार रहे हैं, तो ये आपके शादीशुदा रिश्ते के लिए सही नहीं है। इसलिए इस आदत को बदलना बेहतर विकल्प है।