फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: पढ़ने के बाद भी बच्चे को नहीं रहता याद, तो माता-पिता को अपनाने चाहिए ये टिप्स

Sun, 10 Jul 2022 11:46 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 10 Jul 2022 11:46 AM IST
विज्ञापन
Parenting Tips Child Does not Remember Things after Reading Know What to Do
बच्चे पढ़ाया हुआ भूल जाएं तो अपनाएं ये टिप्स - फोटो : istock

Parenting Tips: हर अभिभावक चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ लिख कर काबिल इंसान बनें। उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों की शिक्षा पर माता पिता विशेष ध्यान देते हैं। बच्चों को स्कूल में टीचर तो पढ़ाते ही हैं। माता पिता समय निकाल कर घर पर भी बच्चे को रिविजन कराते हैं। माता पिता प्रयास करते हैं कि उनके बच्चे को पूरा सिलेबस अच्छे से याद हो जाए। हालांकि परीक्षा के वक्त बच्चे बहुत अच्छे से पढ़ाए गए चैप्टर भी भूल जाते हैं और पेपर में कई प्रश्न छोड़कर चले आते हैं। अक्सर बच्चे को कितना भी अच्छे से पढ़ाओ लेकिन उसे पाठ याद ही नहीं होता। वह पढ़ाए जा चुके चैप्टर दोबारा पूछने या रिविजन कराने पर भूल जाता है। ऐसे में कई बार बच्चे की इस हरकत पर माता पिता या टीचर गुस्सा भी हो जाते हैं, साथ ही परीक्षा में नंबरों पर भी असर पड़ता है। अगर आपका बच्चा पढ़ाने के बाद जल्दी ही सिलेबस या चैप्टर भूल जाता है, तो उस पर गुस्सा न करें, बल्कि इन तरीकों से बच्चे के भूलने की समस्या को दूर करें।

Parenting Tips Child Does not Remember Things after Reading Know What to Do
बच्चे को रट्टा न लगवाएं - फोटो : istock

बच्चे को रट्टा न लगवाएं

पढ़ाते समय ध्यान रखें कि बच्चे को विषय के बारे में समझाएं। अक्सर बच्चे जब विषय को समझ नहीं पाते तो उसे याद करने के लिए रट्टा लगाते हैं। रटने से बच्चा अच्छे नंबर तो ला सकता है, लेकिन विषय की समझ न होने से उसके ज्ञान का विस्तार नहीं होता। साथ ही अगर बच्चा रटा हुआ पाठ भूल जाता है तो वह परीक्षा में उस विषय पर एक लाइन भी खुद से नहीं लिख पाएगा। इसलिए बच्चे में विषय को समझने की आदत डालें, न कि रटने की।

Parenting Tips Child Does not Remember Things after Reading Know What to Do
बच्चे को पाठ समझाएं - फोटो : istock

जिंदगी से जोड़कर पढ़ाएं

विषय को याद कराने के लिए पढ़ाते समय उस विषय को बच्चे की जिंदगी से जोड़कर समझाएं। बच्चा जब खुद की लाइफ से चीजों को रिलेट करेगा तो उसे पाठ याद रहेगा। जैसे अक्सर इतिहास विषय में बच्चे तारीखे भूल जाते हैं। लेकिन अगर उनके जन्मदिन की तारीख से रिलेट करते इतिहास पढ़ाएंगे तो उन्हें तिथियां याद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips Child Does not Remember Things after Reading Know What to Do
गाने की तरह याद कराएं - फोटो : istock

गाने की तरह याद कराएं

देखा जाता है कि बच्चों को कोई गाना पूरा पूरा याद होता है लेकिन वहीं जब पाठ याद करने की बात होती है तो वह भूल जाते हैं। इसलिए जब भी उन्हें कुछ याद कराएं तो कविता या गाने की तरह गाकर पढ़ाएं। साइंस, इंग्लिश और हिंदी आदि विषयों पर बच्चे को जब बच्चे किसी गाने की पंक्तियों के तौर पर सुनते और गुनगुनाते हैं, तो उन्हें पाठ याद रखना आसान हो जाता है।

विज्ञापन
Parenting Tips Child Does not Remember Things after Reading Know What to Do
पाठ दोहराएं - फोटो : Pixabay

रिवीजन करना जरूरी

बच्चे को एक पाठ पढ़ाने के बाद आप अगले दिन दूसरा पाठ पढ़ाने लगते हैं। लेकिन पढ़ाए गए चैप्टर का रिवीजन भी जरूरी है। किसी विषय को अगर बार बार लिखकर याद किया जाए, तो वह पूरी तरह से दिमाग में बस जाता है। इसलिए हर नए चैप्टर की शुरुआत से पहले पुराने पाठों को रिकॉल जरूर कराते रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed