फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rose Day 2018: गुलाब के साथ LOVER को तोहफे में जरूर दें ये चीजें, जो मांगोगे वो मिलेगा

Wed, 07 Feb 2018 09:24 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Feb 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
on rose day what you can gift with rose to your loved ones
rose day
पूरे साल युवाओं को जिस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है आखिरकार वह दिन आ ही गया। वेलेंटाइन वीक की शुरुआत कल रोज-डे से होगी। इस दिन कुछ लोग अपने पार्टनर को इसलिए रोज देते है ताकि वह अपने रिश्ते को कायम रख सके तो वही कुछ अपने प्यार का इजहार करने के लिए रोज का सहारा लेते है। वैसे तो आप हर बार रोज-डे पर अपनी पार्टनर को रोज देकर विश करते हैं, लेकिन इस बार क्यों ना अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कुछ खास करे। आज हम आपको रोज-डे को मनाने के कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिन्हें अपनाकर आप अपनी पार्टनर का दिल जीतने में कामयाब होंगे।
on rose day what you can gift with rose to your loved ones
rose day
सरप्राइज बुके

अपने पार्टनर को रोज तो हर दिन देते होगे। इस बार कुछ अलग करें। हाथों मे रोज न देकर इस बार रोज-डे की ईव को एक बुके तैयार भिजवाएं। इस बुके को ऐसे तैयार करवाये कि आपकी फीलिंग्स उसमें झलके। अपने दिल की बात बताने के लिए बुके में हर रंग के गुलाब लगवाएं। आप चाहे तो ऐसा कर सकते हैं बुके में इतने रोज लगवाएं जितनी आपके पार्टनर की उम्र हो। अब इस बुके में लाल गुलाब इतने लगवाओ जितने साल आप लोगों के रिलेशिनशिप को हो गये हो। इसके अलावा अपनी क्रिएटिविटी दिखाओ और इन बातों को बयां करो। ऐसा करने से आपके पार्टनर को बेहद खुशी होगी और आपके पार्टनर को आपके दिल की बात समझने में भी देर नहीं लगेगी।
on rose day what you can gift with rose to your loved ones
rose day
रोज के साथ मैसेज देना ना भूलें

ऐसा नहीं होना चाहिए की रोज दिया और आपका काम खत्म। आप अपने पार्टनर को बुके देने के साथ-साथ एक प्‍यारा सा संदेश भी जरूर दें। इस मैसेज के जरिए आप अपने दिल की बात बेहतर तरीके से कह पाएंगे। इतना ही नहीं यह मैसेज एक प्यारे से कार्ड पर होगा तो और भी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
on rose day what you can gift with rose to your loved ones
rose day
बुके को खुद सजाएं 

जो बुके आप अपने पार्टनर को गिफ्ट करेंगे उसे खुद तैयार करें। आप चाहे तो गुलाबों के साथ-साथ आप इस बुके में आप दोनों की तस्वीरें भी लगा सकते हैं। यह बुके देते वक्त अपने पार्टनर को अहसास करवाएं कि यह आपने खुद बनाया है।
विज्ञापन
on rose day what you can gift with rose to your loved ones
Gift Packing
पार्टनर की पसंद जानें

यह जानने की कोशिश करें कि आपके पार्टनर को क्‍या चीज सबसे ज्‍यादा तोहफे के रूप में पसंद आएगी। आप उसे खरीद कर अपने पार्टनर को देकर उन्‍हें रोज डे पर खुश कर सकते हैं। लेकिन ध्‍यान रहे कि आप जो भी चीज खरीद रहे हो उसमें कलर्स वहीं हो जिसमें आप अपने दिल की बात शेयर करना चाहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed