फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बीमारी की वजह से प्यार में दीवाने हो जाते हैं युवा, हर हद पार करने के लिए हो जाते हैं तैयार

Sun, 05 Jan 2020 12:51 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला,
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 05 Jan 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
obsessive love disorder stories symptoms and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

'तू हां कर या न कर तू है मेरी क...क...किरन'



'ठुकराके मेरा प्यार, मेरी मोहब्बत का इन्तकाम देखेगी…'

'तुमने मुझे ठुकराया तो मैं अपनी जान दे दूंगी'


इससे पहले की आप सोचें कि यहां बॉलीवुड फिल्मों की डायलॉगबाजी और ड्रामा चल रहा है, जरा ठहर जाइए।ये पहली नजर में भले बॉलीवुड का ड्रामा लगे लेकिन असल जिंदगी से ज्यादा दूर नहीं है, जहां लोग प्यार में ठुकराया जाना स्वीकार नहीं कर पाते और ना कहे जाने के बाद अजीबोगरीब हरकतें करने लगते हैं। इसका उदाहरण अखबारों और टीवी चैनलों की कुछ ऐसी सुर्खियों में देखने को मिलता है। ऐसा ही कुछ वाकया अमरीका में हुआ जहां एक महिला ने किसी पुरुष को लगातार 65,000 मेसेज भेजे।

obsessive love disorder stories symptoms and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों एक डेटिंग वेबसाइट के जरिए मिले थे और महिला उस पुरुष को पसंद करने लगी थी। बाद में जब पुरुष ने उसके प्रेम प्रस्ताव को खारिज कर दिया तो वो इसे स्वीकार नहीं कर पाई और उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगी।इतना ही नहीं, उसने पुरुष को तकरीबन 65,000 मेसेज भेजे। इतना ही नहीं वो पुरुष के घर तक पहुंच गई। बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस को उसे गिरफ़्तार करके जेल भेजना पड़ा।

यूके की न्यूज वेबसाइट 'मेट्रो' के मुताबिक महिला ने पुलिस से पूछताछ में कहा, "उससे मिलकर मुझे ऐसा लगा जैसे मेरा सोलमेट मिल गया हो। वो बहुत क्यूट है। मुझे अंदाजा नहीं था कि मेरे मेसज से वो इतना परेशान हो जाएगा।" महिला की इन सारी हरकतों को देखने के बाद मनोवैज्ञानिकों को आशंका है कि वो 'ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर' से जूझ रही है।

obsessive love disorder stories symptoms and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैसे तो किसी का पीछा करना, ब्लैकमेल करना, लगातार मेसेज और कॉल तंग करना 'स्टॉकिंग' कहलाता है जो कानूनन अपराध है लेकिन कई बार ये महज स्टॉकिंग का मामला नहीं होता बल्कि इसके पीछे 'ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर' होता है।
 

क्या है ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर?

अमरीकी हेल्थ वेबसाइट 'हेल्थलाइन' के मुताबिक, "ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर (OLD) एक तरह की 'साइकोलॉजिकल कंडीशन' है जिसमें लोग किसी एक शख्स पर असामान्य रूप से मुग्ध हो जाते हैं और उन्हें लगता है कि वो उससे प्यार करते हैं। उन्हें ऐसा लगने लगता है कि उस शख्स पर सिर्फ उनका हक है और उसे भी बदले में उनसे प्यार करना चाहिए। अगर दूसरा शख़्स उनसे प्यार नहीं करता तो वो इसे स्वीकार नहीं कर पाते। वो दूसरे शख़्स और उसकी भावनाओं पर पूरी तरह काबू पाना चाहते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
obsessive love disorder stories symptoms and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर के लक्षण

-किसी के प्रति जबरदस्त और असाधारण आकर्षण

-उस शख्स के बारे में लगातार आने वाले विचार, जिन पर ख़ुद का कोई नियंत्रण न हो

-दूसरे शख्स और उसकी भावनाओं को काबू में करने की इच्छा

-उसके रिजेक्शन को स्वीकार न कर पाना

-दूसरों से भी उसकी ही बातें करना, उसका जिक्र करने का कोई बहाना ढूंढना

-उसकी वजह से बाकी रिश्तों को भूल जाना

-उसे बार-बार मेसेज या कॉल करना, उसका पीछा करना, सोशल मीडिया पर उसे स्टॉक करना

- उसे ब्लैकमेल करना, किसी भी तरह अपना प्रस्ताव मनवाने की कोशिश करना

विज्ञापन
obsessive love disorder stories symptoms and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विमहंस (VIMHANS) में क्लिनिकल साइकॉलजिस्ट डॉ.नीतू राणा कहती हैं कि आम तौर पर ऊपर बताई गई भावनाएं लोगों में उस वक्त भी देखने को मिलती हैं जब वो प्यार में होते हैं लेकिन जब ये भावनाएं असामान्य रूप से बढ़ जाएं तो मुमकिन है कि शख्स 'ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर' से गुजर रहा हो।

क्यों होता है ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर?

पेशे से साइकोथेरेपिस्ट डॉ. शिखा के अनुसार इसकी कई वजहें हो सकती हैं।वो बताती हैं कि ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर की कोई एक ही वजह हो, ऐसा जरूरी नहीं है। कई बार इसका सम्बन्ध ये दूसरी मानसिक तकलीफों से भी होता है।" मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ ऐसी समस्याएं जो ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर की वजह बन सकती हैं:

अटैचमेंट डिसऑर्डर - इसकी वजह से लोगों में अपनी भावनाओं और किसी से जुड़ाव को काबू करने में परेशानी होती है। कई बार वो दूसरों से जरूरत से ज्यादा दूर हो जाते हैं और कई बार दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर। ऐसा बचपन या किशोरवास्था के बुरे पारिवारिक रिश्तों या कड़वे अनुभवों की वजह से भी हो सकता है।
 

बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर - इसे 'इमोशनली अनस्टेबल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर' भी कहा जाता है। इसकी वजह से लोग अपनी भावनाओं को समझने में कठिनाई का अनुभव करते हैं। उनमें रिश्तों को लेकर डर और असुरक्षा की भावना भी होता है। बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर से जूझ रहे शख्स को ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर होने की आशंका बढ़ जाती है।
 

इरोटोमेनिया - इरोटोमेनिया से ग्रसित शख्स को ऐसा भ्रम (डिल्यूज़न) होता है कि दूसरा शख्स उससे प्यार करता है, जबकि असल में ऐसा नहीं होता।इरोटोमेनिया की वजह से भी ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर होने का खतरा बढ़ जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed