फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2023 Gift Ideas: बजट में हैं ये खास तोहफे, नए साल पर बच्चों से लेकर बड़ों तक को कर सकते हैं गिफ्ट

Sun, 01 Jan 2023 12:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 01 Jan 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
New Year 2023 Gift Ideas For Friends, Family, Partner, kids Cheapest Gifts in Hindi
नए साल के सस्ते गिफ्ट आइडिया - फोटो : Pixabay

New Year 2023 Gift Ideas : नया साल आ गया है। वर्ष 2022 के समापन और 2023 की शुरुआत को लेकर हर कोई उत्साहित है। दुनियाभर में नववर्ष का जश्न मनाया जा रहा है। अलग अलग देशों में तरह तरह से नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। लोग पार्टी कर रहे हैं, तो कुछ लोग छुट्टी पर परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। दोस्तों के साथ घूमने जा रहे हैं। नव वर्ष की इस धूम के बीच हर कोई कुछ अलग और खास करना चाहता है, ताकि पर्व को यादगार और मजेदार बना सकें। अगर आप भी नए साल के मौके पर कुछ यादगार और अलग करने की इच्छा रखते हैं तो अपने करीबियों को इस मौके पर इम्प्रेस करने के लिए कुछ खास कर सकते हैं। परिवार, दोस्तों या पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए नए साल के मौके पर तोहफे दे सकते हैं। हालांकि अधिक महंगा गिफ्ट नहीं खरीद सकते हैं तो ऐसे तोहफों का चयन करें जो सस्ते में मिल जाएं। यहां आपको कुछ ऐसे सस्ते तोहफों के बारे में बताया जा रहा है, जो आप बच्चों से लेकर बड़ों तक किसी को भी दे सकते हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

New Year 2023 Gift Ideas For Friends, Family, Partner, kids Cheapest Gifts in Hindi
ग्रीटिंग कार्ड - फोटो : amar ujala

ग्रीटिंग कार्ड

नए साल के मौके पर आप दोस्तों, पार्टनर या परिवार के किसी भी सदस्य को कोई तोहफा देना चाहते हैं, तो न्यू ईयर ग्रीटिंग कार्ड दे सकते हैं। बाजार में ग्रीटिंग कार्ड की कई दुकानें आपको मिल जाएंगी। जिसे भी तोहफा देना है, उसके मुताबिक कार्ड का चयन करें। बजट में ग्रीटिंग कार्ड मिल जाएंगे। चाहें तो खुद से बनाकर भी ग्रीटिंग कार्ड दे सकते हैं। इसमें नए साल की कोई खास शायरी या अपने मन की बात लिखें। इस तोहफे को पाकर आपके करीबी का दिल खुश हो जाएगा।

New Year 2023 Gift Ideas For Friends, Family, Partner, kids Cheapest Gifts in Hindi
पौधा - फोटो : iStock

पौधा

अगर नए साल पर किसी को ऐसा खास तोहफा देना है, जो कि उनके साथ जीवन भर रहे, तो उन्हें पौधा तोहफे में दे सकते हैं। पौधे पर्यावरण को भी स्वच्छ रखते हैं। पौधा साथी को स्वच्छ वायु, अच्छी सेहत और मजबूत रिश्ता दे सकता है। छोटे से गमले में कोई पौधा दें। गमले के साथ एक नोट भी दे सकते हैं। नोट में लिखें कि इस पौधे की तरह की आप दोनों का रिश्ता बना रहे। मिलकर पौधे को गार्डन या बालकनी में लगा सकते हैं, ताकि जैसे जैसे पौधा बड़ा हो या पेड़ का रूप ले, उसकी मजबूती आपके रिश्ते की मजबूती का भी प्रतीक बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2023 Gift Ideas For Friends, Family, Partner, kids Cheapest Gifts in Hindi
चॉकलेट - फोटो : istock

चॉकलेट

दोस्त हो, पार्टनर हो या फिर परिवार का सदस्य, नए साल के मौके पर चॉकलेट देकर उनका मुंह मीठा कराएं। चॉकलेट सस्ता और पसंद आने वाला तोहफा होता है। बच्चों को तो चॉकलेट पसंद ही होती है, साथ ही अधिकतर महिलाओं को भी पसंद आती है। नए साल पर जिससे मिले, चॉकलेट देकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दें।

विज्ञापन
New Year 2023 Gift Ideas For Friends, Family, Partner, kids Cheapest Gifts in Hindi
लाफिंग बुद्धा - फोटो : istock

लाफिंग बुद्धा

तोहफे के जरिए करीबी को यह बता सकते हैं कि आप उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। नए साल के तोहफे में करीबी को लाफिंग बुद्धा दे सकते हैं। बाजारों में यह 100 रुपये की कीमत से लेकर तीन-चार हजार की कीमत तक मिल जाते हैं। अपने बजट के मुताबिक करीबी को लाफिंग बुद्धा तोहफे में दें। यह गुड लक का प्रतीक है। बच्चे इसे अपने स्टडी टेबल पर रख सकते हैं, तो वहीं पार्टनर या दोस्त अपने ऑफिस डेस्क पर सजा सकते हैं। यह हर समय उन्हें आपकी याद दिलाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed