फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Hugging Day 2019: गले लगाने को क्यों माना जाता है 'जादू की झप्पी',ये हैं वो 5 वजह

Mon, 21 Jan 2019 02:30 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Mon, 21 Jan 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
National Hugging Day 2019 images shayari picture and Benefits Of Cuddling And Hugging

आपने फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में संजय दत्त को कई बार परेशान लोगों को 'जादू की झप्पी' देते हुए देखा होगा। संजय दत्त ने इस फिल्म में प्यार भरी झप्पी के कई फायदे बताए हैं।दरअसल जब आपको किसी व्यक्ति का दुख कम करना होता है या फिर उससे प्यार जताना होता है तो वो उसे गले लगा लेता है।यही वजह है कि साल के सबसे रोमांटिक हफ्ते में भी 'हग डे' मनाने का चलन है।जब हम किसी को गले से लगाते हैं तो इससे ना सिर्फ भावनात्मक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्ट्रॉन्ग बनते हैं।आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानें वो 5 कारण जिनके चलते गले लगाने को कहा जाता है 'जादू की झप्पी'।

National Hugging Day 2019 images shayari picture and Benefits Of Cuddling And Hugging
हार्मोनल लोचा
कई रिसर्च में भी पाया गया है कि जब दो लोग एक दूसरे को गले लगाते हैं तो दोनों के शरीर में ऑक्सिटोसिन रिलीज होता है। इस हार्मोन की वजह से हमारा तनाव कम होता है और हम रिलैक्स महसूस करते हैं। यही वजह है कि प्यार जताने के लिए हग करना एक कारगर तरीका माना गया है। 
 
National Hugging Day 2019 images shayari picture and Benefits Of Cuddling And Hugging
मजबूत मेटाबॉलिज्म 
गले लगाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। जब दो लोग एक दूसरे को गले लगाते हैं तो उन दोनों के सोलर प्लेक्सस चक्र पर दबाव पड़ा है। यह थाइमस ग्लैंड को प्रोत्साहित करता है। यह वही ग्लैंड है जो शरीर में ब्लड सेल्स के निर्माण की क्रिया को संतुलित और नियंत्रित करता है। इसलिए गले लगाने से हम रोगों से दूर रहते हैं और स्वस्थ रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
National Hugging Day 2019 images shayari picture and Benefits Of Cuddling And Hugging
खुश होता है दिल
किसी को लंबे वक्त तक हग करने पर शरीर में सिरोटिन लेवल भी बढ़ता है। इससे हमारा खराब मूड भी ठीक हो जाता है और हमें खुशी मिलती है।
 
विज्ञापन
National Hugging Day 2019 images shayari picture and Benefits Of Cuddling And Hugging
मजबूत होती है बॉन्डिंग
जब किसी को गले से लगाते हैं तो सामने वाला सुरक्षित महसूस करता है और उसके दिल में हमारे प्रति विश्वास मजबूत होता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed