आज है चंद्र ग्रहण, भूलकर भी न करें ये काम वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-यह साल 2019 का पहला चंद्रगहण है।
-इसके बाद 16 जुलाई को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण नजर आएगा।
-भारतीय समयानुसार यह चंद्रगहण 20 जनवरी को सुबह 10 बजे से शुरू होकर 21 जनवरी की शाम 3:33 बजे पर खत्म होगा।
-साल का पहला चंद्रगहण सुपर ब्लड वुल्फ मून के नाम से जाना जाएगा जिसमें चांद लाल रंग के साथ ही तांबे के रंग जैसा गहरा दिखाई देगा।
क्या न करें-
-ग्रहण के दौरान खाना बनाना और खाने का सेवन करना सख्त वर्जित होता है। इसके अलावा सिर पर तेल भी लगाने की मनाही होती है।
-माना जाता है ग्रहण काल में पका हुआ भोज्य पदार्थ पूरी तरह से जहर में बदल जाता है।
-चंद्र ग्रहण के दौरान वायुमंडल में बैक्टीरिया और संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में भोजन करने से संक्रमण अधिक होने की आशंका रहती है। इसलिए ग्रहण के दौरान भोजन खाने से बचना चाहिए।
-ग्रहण के समय पति और पत्नी को शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। इस दौरान यदि गर्भ ठहर गया तो संतान विकलांग या मानसिक रूप से विक्षिप्त तक हो सकती है।
-ग्रहण के समय कोई भी शुभ व नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।
-इस काल में कच्ची सब्जियां और फल खा सकते हैं क्योंकि उनमें किसी प्रकार के कोई बदलाव देखने को नहीं मिलते।
-पवित्र नदियों में स्नान कर यथा शक्ति दान अवश्य देना चाहिए। ग्रहण के बाद दान देने का बहुत महत्व है।
-घर में रखे हुए पानी में कुशा डाल देनी चाहिए, इससे पानी दूषित नहीं होता है।
-चन्द्रग्रहण के दौरान जप-ध्यान करने से कई गुना फल होता है।
-ग्रहण पूरा होने पर चन्द्र का शुद्ध बिम्ब देखकर भोजन करना चाहिए।