फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑनलाइन पार्टनर से करने जा रहें है शादी तो कुछ बातों का ध्यान रखना है जरूरी

Wed, 09 Oct 2019 02:01 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 09 Oct 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
must remember these things when you do marriage with online dating partner
- फोटो : pixabay

आजकल का जमाना इंटरनेट का है। सारे काम यहां तक कि शादियां भी लोग इंटरनेट पर ढूंढ कर रहे हैं। अब पहले की तरह किसी रिश्तेदार के शादी का रिश्ता लेकर आने का कोई इंतजार नहीं करता है। लेकिन इस फास्ट रिलेशनशिप के समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। भले ही आप उसे कितना ही पसंद करने लगी हों और लंबे समय से रिलेशनशिप में हो। लेकिन बात जब शादी की बात आती है तो बाद में पछताने से अच्छा है कि पहले ही इन बातों को जान लें। आइए जानें कि ऑनलाइन पार्टनर से शादी करने के पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

must remember these things when you do marriage with online dating partner
करियर से जुड़ी बात जरूर करें

ऑनलाइन प्यार अधिकतर आकर्षण का नतीजा होता है। इसलिए इस तरह के प्यार में शादी करने से पहले अपने होने वाले जीवनसाथी से करियर से जुड़े सवाल जरूर पूछ लें। क्योंकि किसी रिश्ते को निभाने के लिए आपसी सहमति का होना बहुत जरूरी है। ऑनलाइन रिश्ते को आगे बढाने से पहले पूछ लें कि शादी के बाद उसे आपके नौकरी से कोई दिक्कत तो नहीं होगी। आप किस फील्ड में कार्य करती है उसके क्या नियम है ये सब उसे अच्छे से पता होने चाहिए। ताकि शादी के बाद इन बातों को लेकर आप दोनों के बीच कोई अनबन न हों।


 
must remember these things when you do marriage with online dating partner
जल्दबाजी न करें

भले ही लड़का आपसे कितना भी प्यार करता हो और शादी के लिए जल्दी दिखाएं लेकिन आप शादी के लिए कोई जल्दबाजी न दिखाएं। पहले उस लड़के से मिलकर अच्छे से जान-समझ लें तभी बात शादी तक पहुंचाएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
must remember these things when you do marriage with online dating partner
- फोटो : social media
परिवार के बारे में जरूर जानें

भले ही शादी दो लोगों को करनी होती है लेकिन इसमें परिवारवालों की रजामंदी होना बहुत जरूरी है। क्योंकि उनकी खुशी के बिना आप भी बहुत सुखी नहीं रह पाएंगी। लड़के के घरवालों के बारे में अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें कि उसकी सभ्यता और संस्कृति आप से कितनी अलग और अपनाने लायक है। क्योंकि शादी के बाद आपको कुछ हद तक  उनके रीति-रिवाजों के अनुसार ढलना ही पड़ेगा।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed