Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bonus ›   epfo systematic withdrawal plan swp retirement pf regular income gig workers voluntary contribution

रिटायरमेंट पर पीएफ से मिलेगी नियमित आय: ईपीएफओ ला रहा योजना, खाताधारकों को मिलेंगे निकासी के तीन विकल्प

Mon, 30 Nov 2026 04:05 AM IST
अमन मौर्या बोनस डेस्क
बोनस डेस्क Published by: अमन मौर्या Updated Mon, 30 Nov 2026 04:05 AM IST
सार

ईपीएफओ रिटायरमेंट के बाद पीएफ की पूरी रकम एकमुश्त निकालने के बजाय सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) लाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत सदस्य मासिक या तिमाही किस्तों में रकम निकाल सकेंगे, जबकि बची राशि पर ब्याज मिलता रहेगा। गिग वर्कर्स के लिए भी स्वैच्छिक पीएफ योगदान का रास्ता खुलेगा।

विज्ञापन
epfo systematic withdrawal plan swp retirement pf regular income gig workers voluntary contribution
ईपीएफ - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अब रिटायरमेंट के समय पीएफ की पूरी रकम एकमुश्त निकालने के बजाय सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) लाने की तैयारी कर रहा है। इसका मकसद सेवानिवृत्त सदस्यों को ईपीएफ व्यवस्था के भीतर अपनी बचत बनाए रखने, बची राशि पर ब्याज कमाने और शेष फंड का मालिकाना हक छोड़े बिना नियमित आय की सुविधा देना है। 
विज्ञापन


फिलहाल 58 वर्ष की आयु में रिटायरमेंट पर सदस्य 100% ईपीएफ बैलेंस निकालने और न्यूनतम 10 साल की सेवा के बाद मासिक ईपीएस पेंशन पाने के पात्र होते हैं। नई SWP व्यवस्था इस पारंपरिक तरीके में बड़ा बदलाव लाएगी।
विज्ञापन


कैसे काम करेगी SWP व्यवस्था?
प्रस्तावित योजना के तहत सदस्यों को जरूरत के अनुसार 3 विकल्प मिलेंगे। सदस्य केवल आवधिक जैसे मासिक/तिमाही/छमाही निकासी का विकल्प चुन सकते हैं। यह सुविधा अनिवार्य नहीं, बल्कि स्वैच्छिक होगी। सदस्य खुद तय कर सकेंगे कि उन्हें अपनी बचत ईपीएफ व्यवस्था में रखनी है या पूरी रकम निकालनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • पूर्ण सिस्टेमैटिक निकासी: पूरे पीएफ फंड को नियमित किस्तों में प्राप्त करने का विकल्प।
  • आंशिक एकमुश्त + SWP: कुछ हिस्सा एकमुश्त निकालकर शेष राशि पर नियमित किस्तों की सुविधा लेना।
  • केवल ब्याज निकासी: मूलधन को सुरक्षित रखते हुए केवल उस पर बनने वाले ब्याज की नियमित निकासी करना।

अवधि, ब्याज और नॉमिनी के अधिकार
निर्धारित अवधि के दौरान ईपीएफ खाते में बची राशि पर ईपीएफ की दर से ब्याज मिलता रहेगा। साथ ही, रिटायर व्यक्ति किसी भी चरण में SWP को समाप्त कर शेष पूरी राशि निकाल सकेगा। यदि SWP अवधि के दौरान सदस्य का निधन हो जाता है, तो उन्हीं शर्तों पर शेष ईपीएफ फंड के लिए जीवनसाथी या नॉमिनी को SWP जारी रखने का अधिकार मिलेगा। यह सुविधा पेंशन के अतिरिक्त एक नियमित और भरोसेमंद नकदी प्रवाह का जरिया बनेगी।

ईपीएफओ के आंतरिक अनुमानों के अनुसार, 55 वर्ष से अधिक आयु के और 5 लाख रुपये से अधिक पीएफ बैलेंस वाले करीब 6.32 लाख सदस्यों को इसका सीधा लाभ मिल सकता है। हालांकि, यह योजना फिलहाल वैधानिक फंड के सदस्यों तक सीमित रहेगी।


गिग वर्कर्स और स्वैच्छिक योगदान के लिए भी नए रास्ते
  • सदस्य नियोक्ता के पेरोल सिस्टम से स्वतंत्र होकर ईपीएफओ द्वारा निर्धारित डिजिटल चैनलों के जरिये अपने खाते में स्वैच्छिक योगदान कर सकेंगे।
  • गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स, घरेलू कामगारों, श्रमिकों व रेहड़ी-पटरी वालों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए यूएएन से जुड़े डिजिटल पेमेंट के जरिये टिप्स, उपहार या ग्रेच्युटी जैसे छोटे स्वैच्छिक योगदान सीधे पीएफ खाते में जमा करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed