Mother's Day 2024 Shayari : मई माह के दूसरे रविवार को मां को समर्पित खास दिन मनाया जाता है, जिसे मदर्स डे कहते हैं। इस वर्ष मदर्स डे 12 मई 2024 को मनाया जा रहा है। मदर्स डे के मौके पर बच्चे अपनी मां के प्यार और समर्पण का सम्मान व सराहना करते हैं। जो बच्चे हर रोज अपनी मां से यह नहीं कर पाते कि वह उनके जीवन में कितनी अहम हैं, कि वह अपनी मां से बहुत प्यार और सम्मान करते हैं, वह मदर्स डे के मौके पर अपने दिल की बात जाहिर करते हैं।
Mother's Day 2024 Shayari: मां के लिए प्यारी शायरियां, मदर्स डे पर भेजकर बांटे खुशियां
यहां मदर्स डे के प्यारी शायरियां दी जा रही हैं, जिसे मां को भेजकर अपनी भावनाएं व्यक्त करें। वहीं अपने जीवन में मां रूपी हर महिला को मदर्स डे की शायरियां भेजकर शुभकामनाएं भी दे सकते हैं।
मां के बिना जीवन चुभती धूप सा
उनके आंचल में है सुखमय छांव।
हैप्पी मदर्स डे
जिंदगी बड़ी हसीन थी
सपने के उस गांव में।
मां हमें महफूज रखती थी
अपने आंचल के छांव में।
हैप्पी मदर्स डे
लबों पर उसके कभी बद्दुआ नहीं होती
बस एक मां है जो मुझसे खफा नहीं होती।
हैप्पी मदर्स डे
जब-जब कागज पर लिखा
मैंने मां का नाम
कलम अदब से बोल उठी
हो गए तुम्हारे चारों धाम।
हैप्पी मदर्स डे