{"_id":"6af34a603b868ef4bc0ec9a7","slug":"this-year-on-bhai-dooj-sukarma-yoga-is-forming-alongside-the-anuradha-nakshatra-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-149577-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: भैया दूज पर इस बार अनुराधा नक्षत्र के साथ बन रहा सुकर्मा योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: भैया दूज पर इस बार अनुराधा नक्षत्र के साथ बन रहा सुकर्मा योग
Tue, 10 Nov 2026 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
पंतनगर। आज यम द्वितीया यानी भैया दूज का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। सनातन पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई-बहन के असीम प्रेम के प्रतीक के रूप में यह पर्व मनाया जाता है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन यमुना जी ने अपने भाई यमराज को अपने घर पर भोजन कराया था। इससे प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि जो बहन इस दिन अपने भाई का सत्कार करेगी, उसे यमराज का भय नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भाई दूज पर अति विशिष्ट एवं दुर्लभ योगों का संयोग बन रहा है।
इस दिन अनुराधा नक्षत्र के साथ सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है जिससे इस पर्व की पवित्रता और शुभ फल में कई गुना वृद्धि होगी। इस बार द्वितीया तिथि मंगलवार दोपहर 02:01 बजे से प्रारंभ होकर बुधवार शाम 03:54 बजे तक रहेगी। तिलक के लिए सुबह श्रेष्ठ मुहूर्त 06:12 से 08:24 बजे तक और दोपहर में मुहूर्त 01:15 से 03:20 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:04 से 01:26 बजे तक है। इसलिए राहुकाल अवधि को पूर्णतः त्यागकर शुभ मुहूर्त में ही तिलक करें।
विज्ञापन
--
भैया दूज की पूजन विधि
प्रातःकाल नित्यकर्म से निवृत्त होकर यदि संभव हो तो गंगाजल युक्त जल से स्नान करें और दैनिक पूजा संपन्न करें। विवाहिताएं इस दिन अपने भाई को ससम्मान घर पर आमंत्रित करें। शुभ मुहूर्त में भाई के माथे पर रोली व कुमकुम से टीका कर अक्षत लगाएं और दाएं हाथ की कलाई पर मौली बांधें। भाई का मुंह मीठा कराकर उनके हाथ में नारियल रखें। इसके बाद भाई की आरती उतारते हुए यमराज और यमुना जी का स्मरण कर इस मंत्र का पाठ करें - धर्मराज नमस्तुभ्यं नमस्ते यमुनाग्रज। पाहि मां किङ्करैः सार्धं सूर्यपुत्र नमोऽस्तुते॥ इसके बाद भाई के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सप्रेम भोजन कराएं।