{"_id":"6af34a70a4fbfe7c3304a565","slug":"the-stage-for-the-danpur-festival-will-be-set-in-shantipuri-starting-november-15-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-149566-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शांतिपुरी में 15 नवंबर से सजेगा दानपुर महोत्सव का मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शांतिपुरी में 15 नवंबर से सजेगा दानपुर महोत्सव का मंच
Tue, 10 Nov 2026 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
शांतिपुरी। कुमाऊं और तराई-भाबर की लोक संस्कृति, बोली-भाषा और परंपराओं के अनूठे संगम के रूप में पहचान बना चुके दानपुर महोत्सव का आगाज 15 नवंबर से होगा। चतुर्थ महोत्सव में दानपुर घाटी के प्रसिद्ध लोक गायकों, ढोल वादकों और विभिन्न लोक विधाओं में विशेष पहचान बनाने वाली हस्तियों का जमावड़ा लगेगा।
मंगलवार को आयोजक कमेटी के सदस्य देवेंद्र सिंह कोरंगा उर्फ दीपू ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बार महोत्सव का आयोजन करीब तीन माह पूर्व किया जा रहा है। कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए आयोजन समिति युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटी हुई है। महोत्सव में विभिन्न बोली-भाषाओं के लोक गायक, झोड़ा-चांचरी, भगनौल गायन में महारत रखने वाले कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। स्थानीय स्वरोजगार से जुड़े स्वनिर्मित उत्पादों और फल उत्पादों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। संवाद