फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Modern Baby Boy Names: बेटे को मानते हैं भगवान का दिया तोहफा, रखें उपहार शब्द से जुड़े आधुनिक नाम

Thu, 14 Nov 2024 05:09 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 14 Nov 2024 05:09 PM IST
सार

परिवार में बेटे का जन्म हुआ है तो अपने नन्हें शहजादे को ऐसा ही कोई नाम दें। तोहफे के अर्थ वाले आधुनिक नामों की सूची यहां दी जा रही है, बेटे के लिए इस सूची से आधुनिक और अर्थपूर्ण नाम तलाश सकते हैं।

विज्ञापन
modern baby boy names with meaning Gift Of God Or Blessing Hindu Names List
बेटे के लिए आधुनिक नाम - फोटो : Amar Ujala

Modern Baby Boy Names: माता-पिता के साथ ही पूरे परिवार के लिए बच्चा भगवान का दिया अनमोल तोहफा होता है। एक बच्चे का जन्म माता पिता की प्रार्थनाओं का फल होता है, जिसके लिए वह हमेशा दुआएं मांगते हैं। ऐसे में बच्चे का नाम कुछ ऐसा हो, जिसका अर्थ उपहार, प्रार्थना या दुआ होता हो। इस तरह के नाम नन्हे मुन्ने के लिए आपके प्यार को तो जाहिर करेंगे, साथ ही हमेशा याद दिलाएंगे कि आपका बच्चा ईश्वर का दिया तोहफा है।



हालांकि अर्थपूर्ण नाम के साथ ही माता-पिता ऐसे नाम के तलाश में रहते हैं, जो आधुनिक भी हो। आज के दौर में नए जमाने के नाम और दूसरों से हटकर कुछ यूनिक नाम आपके बच्चे के व्यक्तित्व को अधिक प्रभावशाली बनाएंगे। कहा भी जाता है कि नाम का असर बच्चे के व्यक्तित्व पर पड़ता है। इसलिए उनके लिए सही नाम का चयन आवश्यक है।

परिवार में बेटे का जन्म हुआ है तो अपने नन्हें शहजादे को ऐसा ही कोई नाम दें। तोहफे के अर्थ वाले आधुनिक नामों की सूची यहां दी जा रही है, बेटे के लिए इस सूची से आधुनिक और अर्थपूर्ण नाम तलाश सकते हैं।

modern baby boy names with meaning Gift Of God Or Blessing Hindu Names List
बेटे के लिए सुंदर अर्थपूर्ण और आधुनिक नाम - फोटो : Adobe

बेटे के लिए अर्थपूर्ण नाम 

यहां जिन नामों की सूची दी जा रही है, वो आधुनिक और यूनिक हैं। इसके साथ ही इन सभी नामों के खूबसूरत अर्थ भी हैं। सूची में दिए नाम का मतलब तोहफे से हैं।

अयान 

अयान नाम का अर्थ है आशीर्वाद, कृपा या अनुग्रह। यह नाम भगवान विष्णु का भी है। अयान का एक  मतलब स्वभाव से भी है।

अयांश

अयांश का मतलब है शुभ, समझदार, वफादार। देवी पार्वती को भी अयांश कहा जाता है। अयांश का अर्थ ईश्वर के तोहफे से है।

modern baby boy names with meaning Gift Of God Or Blessing Hindu Names List
बेटे के लिए सुंदर अर्थपूर्ण और आधुनिक नाम - फोटो : Freepik

दैविक

दैविक नाम का मतलब है भगवान या देवी की कृपा। इस शब्द का दूसरा अर्थ चमत्कार से है।

दीक्षांत

दीक्षांत का मतलब है  गुरु का वरदान। एक ऐसा लड़का जिसने शिक्षा के सभी प्रकारों को पूरा कर लिया हो। 

सौगात

सौगात का मतलब तोहफा, उपहार या भेंट से है। सौगात काफी सुंदर और यूनिक नाम हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
modern baby boy names with meaning Gift Of God Or Blessing Hindu Names List
बेटे के लिए सुंदर अर्थपूर्ण और आधुनिक नाम - फोटो : Instagram

शौनित

शौनित नाम भी काफी सुंदर और नया सा है। शौनित का हिंदी में अर्थ "भगवान दयालु हैं" और "ईश्वर का उपहार" होता है। 

उत्सर्ग

अंग्रेजी के यू अक्षर से शुरू होने वाले हिंदू नाम काफी तलाशने होते हैं। आप ऊ अक्षर से उत्सर्ग नाम बेटे का रख सकते हैं। उत्सर्ग का अर्थ है उपहार, दान या बलिदान। 

निर्वेद

निर्वेद का मतलब परमेश्वर की ओर से उपहार होता है। आप अपनी संतान को निर्वेद नाम दे सकते हैं। निर्वेद को विनम्रता भी कहते हैं।

विज्ञापन
modern baby boy names with meaning Gift Of God Or Blessing Hindu Names List
बेटे के लिए सुंदर अर्थपूर्ण और आधुनिक नाम - फोटो : Freepik

निहित

निहित का मतलब भी भगवान का उपहार होता है। यानी इस नाम के बच्चे के भीतर भगवान हैं, जिनकी झलक निहित नाम से दिखती है।

इवान

इवान स्लाविक नाम है, जो कि रूस, यूक्रेन और बुल्गारिया जैसे देशों में काफी लोकप्रिय है। इवान का अर्थ ईश्वर दयालु है या ईश्वर का उपहार से है। इस नाम को ताकत, साहस और नेतृत्व से जोड़ा जाता है।

ईयान

इयान नाम की उत्पत्ति स्कॉटलैंड में हुई थी। ये नाम वहां रईसों और जमींदारों के बीच लोकप्रिय था। इयान नाम का अर्थ है ईश्वर का उपहार।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed