फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2024: बच्चे को सांता के गिफ्ट का है इंतजार तो क्रिसमस पर दें ये तोहफे, खिल उठेगा चेहरा

Wed, 25 Dec 2024 11:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 25 Dec 2024 11:47 AM IST
सार

अगर आपका बच्चा भी क्रिसमस डे पर गिफ्ट के इंतजार में है तो उसे कुछ खास तोहफे देकर खुश कर सकते हैं। इन तोहफों के लिए आपको जेब का बोझ बढ़ाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। यहां  बच्चों के लिए क्रिसमस डे के सस्ते गिफ्ट आइडियाज दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Merry Christmas 2024 Gift Ideas For Kids Hampers cheap christmas gifts under 500 Rs in hindi
बाल दिवस पर बच्चों के लिए तोहफों के शानदार विकल्प - फोटो : Amar ujala

Merry Christmas 2024 Gift Ideas: ईसाई धर्म का प्रमुख पर्व क्रिसमस आने वाला है। साल का आखिरी त्योहार होने के कारण क्रिसमस डे को लेकर सभी लोग उत्साहित होते हैं। खासकर इस त्योहार को सेलिब्रेट करने का तरीका अधिकतर लोगों को पसंद आता है। क्रिसमस पर लोग चर्च जाते हैं। ईश्वर की प्रार्थना करते हैं। घर पर क्रिसमस केक और लजीज पकवान बनाए जाते हैं। लोग अपने रिश्तेदार और दोस्तों के घर जाते हैं और क्रिसमस डे की पार्टी करते हैं। बच्चे को क्रिसमस को लेकर सबसे अधिक उत्साहित होते हैं। इसका एक कारण है तोहफे मिलना। 



पारंपरिक तौर पर माना जाता है कि क्रिसमस की पूर्व संध्या को सांता क्लॉज आते हैं और बच्चों के लिए तोहफे छोड़कर चले जाते हैं। ऐसे में बच्चे इस उम्मीद के साथ क्रिसमस डे और सांता का इंतजार करते हैं कि उन्हें तोहफे मिलेंगे। तोहफों के लिए उत्साहित बच्चे की खुशी को दोगुना करने का जिम्मा माता-पिता के हाथ में होता है जो उनके लिए पसंदीदा तोहफे लाते हैं।

अगर आपका बच्चा भी क्रिसमस डे पर गिफ्ट के इंतजार में है तो उसे कुछ खास तोहफे देकर खुश कर सकते हैं। इन तोहफों के लिए आपको जेब का बोझ बढ़ाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। यहां  बच्चों के लिए क्रिसमस डे के सस्ते गिफ्ट आइडियाज दिए जा रहे हैं। 

Merry Christmas 2024 Gift Ideas For Kids Hampers cheap christmas gifts under 500 Rs in hindi
बार्बी टाॅय - फोटो : instagram

पसंदीदा खिलौना

हर बच्चे को खिलौने पसंद होते हैं। अगर आपका बच्चा खिलौने खेलने की उम्र में है तो तोहफे में उसे टॉय देने में कोई हर्ज नहीं। अधिकतर बच्चियों को सॉफ्ट टॉय पसंद होते हैं, वहीं लड़के कार या अलग-अलग तरह के व्हीकल  से खेलने का शौक रखते हैं। आप भी उनकी पसंद के अनुरूप खिलौने तोहफे में दे सकते हैं।

Merry Christmas 2024 Gift Ideas For Kids Hampers cheap christmas gifts under 500 Rs in hindi
कलरिंग सेट - फोटो : instagram

कलरिंग सेट

बच्चों को कलात्मक बनाने और उसे अच्छी एक्टिविटी में व्यस्त रखने के लिए कलरिंग सेट बेहतर विकल्प हो सकता है। तीन साल के बच्चों से लेकर 14-15 साल की आयु के बच्चे कलरिंग सेट को उत्साह के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बच्चे में  रचनात्मकता आती है। फोकस बढ़ता है और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Merry Christmas 2024 Gift Ideas For Kids Hampers cheap christmas gifts under 500 Rs in hindi
बोर्ड गेम्स - फोटो : instagram

बोर्ड गेम्स

बच्चों के लिए बोर्ड गेम्स बेहतर विकल्प हो सकता है। चेस,कैरम, लूडो या ऑल इन वन बोर्ड गेम क्रिसमस पर तोहफे में देकर बच्चे को खुश कर सकते हैं। इस तरह के गेम्स उनके दिमाग को तेज बनाते हैं और याददाश्त बेहतर करने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
Merry Christmas 2024 Gift Ideas For Kids Hampers cheap christmas gifts under 500 Rs in hindi
पजल गेम्स - फोटो : instagram

पजल गेम

अपने बच्चे को तोहफे में पजल गेम्स दे सकते हैं। नेम पजल, वर्ड पजल, शेप मैचिंग, ऑब्जेक्ट बिल्डर समेत कई तरह के गेम्स बाजार  में उपलब्ध हैं। इस तरह के गेम्स बच्चे में प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल को डेवलप करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed