फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2024: क्रिसमस पर पुरुषों के लिए गिफ्ट आइडिया, भाई हो या बॉयफ्रेंड सब को आएगा पसंद

Wed, 25 Dec 2024 07:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 25 Dec 2024 07:20 AM IST
सार

आपका काम आसान बनाते हुए इस लेख में लड़कों के लिए ऐसे तोहफों के विकल्प दिए जा रहे हैं जो बजट में मिल जाएंगे और क्रिसमस पर लड़कों को बहुत पसंद आएंगे।

विज्ञापन
Christmas 2024 Budget Gift Ideas For Men Brothers Or Boyfriend On Christmas Day
क्रिसमस के लिए तोहफे - फोटो : instagram

Christmas 2024 Budget Gift Ideas For Men : क्रिसमस का पर्व खुशियों और उपहारों का त्योहार है। इस त्योहार को लोग अपने परिवार, दोस्तों या अपने साथी के साथ मनाते हैं। इसके लिए वह प्रियजनों को तोहफा देते हैं। हालांकि बजट में सही उपहार का चयन करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। खासकर अगर तोहफा भाई,  बॉयफ्रेंड या पति के लिए हो। दरअसल लड़कों के लिए कम पैसों में पसंदीदा चीजें मिलना कुछ हद तक मुश्किल हो सकता है। इस मुश्किल को आसान करने के लिए सबसे पहले ये तय करें कि तोहफे में फैशन से जुड़ा कुछ दिया जा सकता है या उन्हें गैजेट्स ज्यादा पसंद आ सकते हैं।



अधिकतर लोगों को लगता है कि लड़कों के लिए उपहारों के विकल्प कम होते हैं। महंगे तोहफे का दबाव अक्सर बजट से बाहर जाने के लिए मजबूर कर सकता है। वहीं उपयोगिता और पसंद के आधार पर बजट में गिफ्ट देना काफी सोच-विचार के बाद ही हो पाता है। अब वक्त भी कम है और सोचने का समय भी नहीं है। इसलिए आपका काम आसान बनाते हुए इस लेख में लड़कों के लिए ऐसे तोहफों के विकल्प दिए जा रहे हैं जो बजट में मिल जाएंगे और क्रिसमस पर लड़कों को बहुत पसंद आएंगे।

Christmas 2024 Budget Gift Ideas For Men Brothers Or Boyfriend On Christmas Day
वाॅच - फोटो : Apple

स्मार्ट वॉच

कई विश्वसनीय ब्रांड की स्मार्ट वाॅच आप बजट में खरीद सकते हैं। अगर आपका बजट 4-5 हजार रुपये से कम का है तो स्मार्ट वाॅच बेहतर विकल्प हो सकता है। लड़कों के लिए स्मार्ट वाॅच उपयोगी हो सकती है, साथ ही उनके स्टाइल को बढ़ावा देती है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर कई ब्रांड्स स्मार्ट वाॅच पर ऑफर दे रहे हैं। क्रिसमस पर ऑफर के साथ आप कम पैसों में स्मार्ट वॉच खरीद सकते हैं।

Christmas 2024 Budget Gift Ideas For Men Brothers Or Boyfriend On Christmas Day
ट्रिमिंग - फोटो : freepik

ग्रूमिंग किट

पुरुषों के लिए ग्रूमिंग किट जरूरत के अनुरूप उपहार हो सकता है। ग्रूमिंग किट में त्वचा और  बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जरूरी चीजें होती हैं। इसमें एक बेहतरीन फेस वॉश, एफपीएच वाला मॉइस्चराइजर, फेस स्क्रब और भरोसेमंद शैंपू शामिल होती हैं। सर्दियों में पुरुषों को भी त्वचा का ख्याल रखने की जरूरत  होती है। खास बात ये है कि लगभग 2000 रुपये के अंदर आपको अच्छी ग्रूमिंग किट मिल सकती है। इसे आप बाजार से या ऑनलाइन माध्यम से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas 2024 Budget Gift Ideas For Men Brothers Or Boyfriend On Christmas Day
जिम वियर - फोटो : instagram

 फिटनेस से जुड़े गिफ्ट


अगर आपका भाई, पुरुष दोस्त या पार्टनर जिम फ्रीक है तो उसे फिटनेस से जुड़ी चीजें क्रिसमस पर तोहफे में दे सकती हैं। जिम वियर टी-शर्ट लड़को के काम आ जाती है। इसके अलावा फिटनेस बैंड या जिम एक्सेसरीज भी तोहफे में दे सकते हैं। इन चीजों पर अक्सर ऑफर आते रहते हैं। आप फिटनेस से जुड़ी इन चीजों को बजट में खरीद सकते हैं, ताकि आपकी जेब पर बोझ भी न पड़े और गिफ्ट प्राप्त करने वाला खुश भी हो जाए।

विज्ञापन
Christmas 2024 Budget Gift Ideas For Men Brothers Or Boyfriend On Christmas Day
जूते तोहफे में दे सकते हैं - फोटो : Adobe Stock

जूते

अधिकतर लड़कों को शूज काफी पसंद होते हैं। आपको ये तय करना है कि जिस पुरुष को तोहफा देना है, उन्हें स्पोर्ट्स शूज की जरूरत है या कैजुअल शूज और फॉर्मल शूज की। कई अच्छे ब्रांड्स बजट फ्रेंडली शूज के विकल्प देते हैं। आप आसानी से दो या तीन हजार रुपये में अच्छे जूते खरीद सकती हैं और भाई, दोस्त, बॉयफ्रेंड या पति को तोहफे में देकर उन्हें उत्साहित कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed