फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Benefits of Being Single: सिंगल रहने के हैं कई फायदे, जान गए तो अकेलापन आएगा पसंद

Wed, 20 Jul 2022 04:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 20 Jul 2022 04:44 PM IST
विज्ञापन
Many Benefits of Being Single in Hindi No Need to Date Someone
सिंगल रहने के फायदे - फोटो : Pixabay

Benefits of Being Single: लगभग ज्यादातर युवाओं को प्यार और रिलेशनशिप की चाह होती है। एक दूसरे के साथ रहना, वक्त बिताना, एक दूसरे का सपोर्ट करना रिश्ते की खास बाते होती हैं। ऐसे में जब वह किसी रिश्ते में नहीं बंध पाते और सिंगल होते हैं, वह अकेलापन महसूस करने लगते हैं और एक साथी की तलाश में होते हैं। हालांकि सिंगल होना इतना भी बुरा नहीं होता। अगर आपको ऐसा लगता है कि सिंगल रहना काफी मुश्किल है, खासकर ब्रेकअप के बाद ज्यादा अकेलापन महसूस होता है तो आपके सिंगल रहने के कुछ फायदों के बारे में भी जान लेना चाहिए। सिंगल रहना इतना मुश्किल और खराब भी नहीं होता। अगर आप सिंगल रहने के सकारात्मक नतीजों पर नजर डालेंगे तो पाएंगे कि सिंगल रहकर आप खुद के लिए अपने दोस्तों, करीबियों और परिवार के लिए अधिक समय निकाल सकते हैं। चलिए जानते हैं सिंगल रहने के फायदों के बारे में ताकि आप कर सकें अकेलापन भी एंजाॅय।

Many Benefits of Being Single in Hindi No Need to Date Someone
सिंगल रहने के फायदे - फोटो : istock

अपनी मर्जी से ट्रैवल

अक्सर जो लोग रिलेशनशिप में होते हैं, वह अपने पार्टनर के साथ ही घूमने फिरने जाते हैं। अगर पार्टनर के पास समय नहीं होता, तो आप उनके फ्री होने का इंतजार करते हैं। ऐसे में घूमने का मन होने के बाद भी आप कहीं ट्रैवल नहीं कर पाते। लेकिन अगर आप सिंगल हैं तो कहीं भी कभी भी ट्रैवल पर जा सकते हैं।  परिवार, दोस्तों संग या बेफिक्र होकर सोलो ट्रैवल कर सकते हैं।

Many Benefits of Being Single in Hindi No Need to Date Someone
सिंगल रहने के फायदे - फोटो : istock

खुद के लिए समय 

रिलेशनशिप में आपका अधिकतर समय पार्टनर के लिए होता है। खुद के लिए आपके पास वक्त कम हो जाता है। जैसे ऑफिस, कॉलेज से फ्री टाइम मिलने पर आपक अक्सर पार्टनर के साथ वक्त बिताते हैं। इन सब में खुद को भूल जाते हैं। लेकिन अगर आप सिंगल हैं तो आपके पास खुद के लिए भी समय बच जाता है। आप शेल्फ केयर, शॉपिंग, फैशन और ट्रैवलिंग आदि के लिए समय निकाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Many Benefits of Being Single in Hindi No Need to Date Someone
सिंगल रहने के फायदे - फोटो : iStock

नींद कर सकते हैं पूरी

जब आप रिलेशनशिप में होते हैं तो अपने पार्टनर के बारे में हर बात जानना चाहते हैं, अधिक समय बिताना चाहते हैं। ऐसे में आप उनके साथ अक्सर काॅल पर देर रात तक बातें करते हैं या फिर चैटिंग करते हैं। लेकिन सिंगल होने पर आपको इन बातों से छुटकारा मिल जाता है। आप आराम से कुछ घंटों की नींद ले सकते हैं।

विज्ञापन
Many Benefits of Being Single in Hindi No Need to Date Someone
सिंगल रहने के फायदे - फोटो : Pixabay

मन मुताबिक रह सकते हैं

अक्सर रिलेशनशिप में लोग अपनी पसंद नापसंद को भूल पार्टनर की पसंद का ख्याल रखते हैं। वह उस हिसाब से रहने लगते हैं, जैसा उनका पार्टनर उनसे अपेक्षा करता है। ऐसे में कपल्स एक दूसरे के मनमुताबिक जीने लगते हैं। लेकिन अगर आप सिंगल होते हैं तो अपने मन मुताबिक रह सकते हैं। आपको जो पसंद होता है वह पहन सकते हैं, खा सकते हैं और वैसी ही लाइफस्टाइल को एंजाॅय कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed