आजकल अंतरिक्ष में ऐस्ट्रोनॉट्स के अलावा अब आम लोगों को भेजने की तैयारी की जा रही है। इसका मकसद यह है कि अंतरिक्ष पर धीरे-धीरे लोगों को बसाने की कोशिश की जा रही है और यात्रा के खर्च को कम करने की भी कोशिश की जा रही है। इसी बीच लोगों ने एक सवाल पूछा है जो वैज्ञानिकों को भी हैरत में डाल दिया।
दरअसल, यह सवाल उठ रहा है कि क्या अंतरिक्ष में वो सारे काम करेंगे जो एक आम इंसान जमीन पर रहकर करता है। इस सवाल में पुरुष और महिलाओं के बीच शारीरिक संबंध को भी लेकर सवाल पूछा गया था। एक चैनल ने अमेरिका के नासा के पूर्व प्रमुख रहे रिटायर्ड मेजर जनरल चार्ल्स फ्रैंक बोल्डन जूनियर से सेक्स और बच्चे पैदा करने की संभावनाओं से जुड़े सवाल पूछे।
3 of 5
space
- फोटो : pexels.com
इस सवाल पर जवाब देते हुए चार्ल्स फ्रैंक ने बताया कि अंतरिक्ष में कुछ भी करने का तरीका अलग नहीं है। फर्क सिर्फ इतना है कि स्पेस में ग्रैविटी नहीं होने के चलते शरीर में को नियंत्रित रखना मुश्किल है। इसके अलावा खुद को एक जगह स्थिर रखना मुश्किल है। चार्ल्स ने बताया कि अभी इस मामले में ज्यादा खोज नहीं हुई है। हालांकि उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में स्पेस जाने वाले इंसान बाकी कामों की तरह सेक्स का भी तरीका खोज लेंगे।
4 of 5
Astronaut sleeping in space
- फोटो : NASA
नासा के साइंटिस्ट जॉन मिलिस ने बताया कि जब कोई इंसान वैसी जगह होता है जहां गुरुत्वाकर्षण नहीं होता है तो खून शरीर के निचले हिस्से यानी प्राइवेट पार्ट की बजाए सिर की ओर बढ़ता है। इस कारण महिला और पुरुष दोनों ही उत्तेजना महसूस बड़ी मुश्किल से कर पाएंगे।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष में मेल टेस्टोस्टेरॉन लेवल तेजी से गिरने लगता है और स्पेस में जाने वाले अंतरिक्ष यात्री के कामेच्छा में कमी आने लगती है। साइंटिस्ट जॉन मिलिस का कहना है कि स्पेस में संबंध बनाना ठीक वैसे ही जैसे स्काइडाइविंग करते वक्त इंटरकोर्स करना। उन्होंने बताया कि स्पेस में संबंध बनाने के दौरान एक पुश आपके पार्टनर को करीब लाने के बजाए उलटी दिशा में दूर धकेल देगा।